गौरेला जिले में चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें वन विभाग के पंप की मोटर, एक निर्माण स्थल से सीमेंट, डीजल, रेत और गिट्टी, तथा एक दुकान से पीतल के लोटे चोरी होने की घटनाएं शामिल हैं। गौरेला पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जाँच श.पहला मामला उपवनपरिक्षेत्र गौरेला के धनौली कक्ष क्रमांक 2329 से सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत सिंचित वृक्षारोपण के लिए लगे चार पंपों में से एक की मोटर चोरी हो गई। परिक्षेत्र सहायक राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने बोर के पुराने…
Author: admin
महासमुंद जिले में धान खरीदी में अनियमितता के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सरायपाली के धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में अवैध परिवहन से संबंधित मामले में की गई है।.खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे और तहसीलदार श्रीधर पंडा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।धान खरीद में दस्तावेजों में गड़बड़ी का खुलासाजांच के दौरान, केंद्र प्रभारी बुद्धिवंत प्रधान से डीओ (डिलीवरी ऑर्डर), डीएम (डिलीवरी…
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इन दोनों ही मामलों में नाबालिग बालिकाएं गर्भवती हो गई थीं, जिस.ये मामले चौकी दोकड़ा और थाना आस्ता क्षेत्र से संबंधित हैं। एक प्रकरण में फरार आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे जिले से गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया, जबकि दूसरे मामले में आरोपी को मनोरा क्षेत्र से दबोचा गया।चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत एक गांव की महिला ने 6 दिसंबर 2025 को रायपुर के थाना आमानाका में रिपोर्ट…
राजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना तहसील कार्यालय के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हुई, जहां बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई।.जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक CG15 E 8111 का चालक राजपुर से रामानुजगंज की ओर जा रहा था। तहसील कार्यालय के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG15 EE 2549 ने उसे कुचल दिया, जिससे युवक ने मौके पर ही दम…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार सुबह दो सरकारी वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन और 108 एम्बुलेंस दोनों डैमेज हो गए, हालांकि उनमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना शहर के बीच हाईवे पर छत्रपति शिवाजी चौक के पास हुई।.जानकारी के अनुसार, अर्जुनी थाना का पेट्रोलिंग वाहन अंबेडकर चौक की ओर से आ रहा था, जबकि 108 एम्बुलेंस घड़ी चौक की दिशा से आ रही थी। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।…
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई इस्पात संयंत्र को लेकर पिछले दो दिन से उपवास पर हैं। उन्होंने कहा, मैं मर जाऊंगा, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र को बिकने नहीं दूंगा।.विधायक ने कहा- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने से रोकने और शहर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र को नहीं बिकने देंगे और यह महात्मा गांधी, बाबा साहेब और नेहरू के विचारों की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि वे भिलाई की जनता के साथ हैं और…
बिलासपुर नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे आमजन के लिए फोन पर उपलब्ध रहेंगे। हालांकि बैठक में होने पर उन्हें एसएमएस भी किया जा सकता है। जनता कार्यालयीन अवधि में उनसे सीधे मिल सकेगी।.कमिश्नर सर्वे ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान जनता को पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने पर रहेगा।कमिश्नर ने निगम की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कियापदभार ग्रहण करने के बाद, कमिश्नर सर्वे ने अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के साथ निगम के विकास भवन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण…
नेशनल हाईवे 343, अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग में गड्ढे से बेकाबू हुई बाइक में सवार युवक सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरे युवक को पीछे आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। देर शाम युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक के शव को मॉर्च्युरी में र.जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम लगभग 5 बजे नेशनल हाईवे 343 पर बाइक क्रमांक सीजी 15 ई 8111 में सवार होकर युवक राजपुर से रामानुजगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तहसील कार्यालय के पास पहुंचा, उसकी बाइक सड़क पर गड्ढे के कारण अनियंत्रित हो…
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 22 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।.जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले गरियाबंद में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।वहीं, वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की कमान सौंपी गई है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के रूप में…
कर्नाटक के एक ठेकेदार पर बीजापुर के दो मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने विधायक जनदर्शन कार्यक्रम में इसकी शिकायत की है।.ग्राम केतुलनार निवासी सुमन कश्यप ने विधायक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार, करंजी निवासी रामलाल भास्कर दो मजदूरों गणेश कश्यप और महेश कड़ती सहित करीब 10-12 मजदूरों को काम दिलाने के बहाने गीदम ले गए थे। वहां से उन्हें कर्नाटक ले जाकर बंधक बना लिया गया।आरोप है कि कर्नाटक में इन मजदूरों से जबरदस्ती मजदूरी कराई गई। उन्हें न तो समय पर…