Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Three separate cases of theft registered in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज: वन विभाग के पंप, कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीमेंट, रेत-गिट्टी और दुकान से लोटे चोरी,पुलिस जांच में जुटी – Gaurela News
Breaking News

Three separate cases of theft registered in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज: वन विभाग के पंप, कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीमेंट, रेत-गिट्टी और दुकान से लोटे चोरी,पुलिस जांच में जुटी – Gaurela News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8f61ca4a 3ceb 46c6 a241 6dd4e144654d 1766371458350
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला जिले में चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें वन विभाग के पंप की मोटर, एक निर्माण स्थल से सीमेंट, डीजल, रेत और गिट्टी, तथा एक दुकान से पीतल के लोटे चोरी होने की घटनाएं शामिल हैं। गौरेला पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जाँच श

.

पहला मामला उपवनपरिक्षेत्र गौरेला के धनौली कक्ष क्रमांक 2329 से सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत सिंचित वृक्षारोपण के लिए लगे चार पंपों में से एक की मोटर चोरी हो गई। परिक्षेत्र सहायक राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने बोर के पुराने स्टैंड पंप की मोटर चुरा ली, जिसकी अनुमानित कीमत 5000 रुपये है।

998dc552 63dc 4625 88e1 a9bd8e553ccd 1766371458351

दूसरा मामला देवरगांव स्थित पार्सवनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट से संबंधित है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी साइट से 500 बोरी सीमेंट, 500 लीटर डीजल, रेत और गिट्टी चोरी हो गई। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है।

प्रार्थी ने कंपनी के दो इंजीनियरों, रंजीत कुमार पाण्डे और अभिषेक कुमार पर संदेह व्यक्त किया है, जो चोरी की जानकारी मिलने के बाद से साइट और अपने कमरे से लापता हैं और उनके फोन भी बंद आ रहे हैं।

तीसरी घटना गौरेला वार्ड नंबर 03 में मयंक ज्वेलर्स के सामने स्थित पारस ताम्रकार की दुकान पर हुई। सुबह दुकान खोलने पहुंचे पारस ताम्रकार ने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और बगल के शटर को लोहे के तार से बांधा गया था। दुकान के अंदर जाँच करने पर 20 नग पीतल के लोटे गायब मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 15,000 से 18,000 रुपये के बीच है।

गौरेला थाना पुलिस ने इन तीनों अलग-अलग चोरी के मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वन विभाग के पंप मोटर, निर्माण सामग्री और दुकान से लोटे चोरी के इन मामलों की गहन विवेचना जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076713
Views Today : 676
Views Last 7 days : 4086
Views Last 30 days : 11891
Total views : 106891
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.