Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two accused of raping minor girls arrested | नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार: गर्भवती होने पर खुलासा, पुणे-मनोरा से पकड़े गए, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल – Jashpur News
Breaking News

Two accused of raping minor girls arrested | नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार: गर्भवती होने पर खुलासा, पुणे-मनोरा से पकड़े गए, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल – Jashpur News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a21b4f90 47c9 4ef6 8e08 b87ed0630e33 1766412912126
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इन दोनों ही मामलों में नाबालिग बालिकाएं गर्भवती हो गई थीं, जिस

.

ये मामले चौकी दोकड़ा और थाना आस्ता क्षेत्र से संबंधित हैं। एक प्रकरण में फरार आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे जिले से गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया, जबकि दूसरे मामले में आरोपी को मनोरा क्षेत्र से दबोचा गया।

चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत एक गांव की महिला ने 6 दिसंबर 2025 को रायपुर के थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी 16 वर्षीय बेटी, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, को अचानक चक्कर आने पर इलाज के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे गर्भवती बताया और स्थिति गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया।

रायपुर के एक अस्पताल में 24 नवंबर 2025 को नाबालिग बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जब वह 9वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब उसी स्कूल में अध्ययनरत 19 वर्षीय लक्ष्मण राम से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने दोस्ती बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और 15 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 के बीच अलग-अलग समय पर उसका दैहिक शोषण किया।

इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, थाना आमानाका, रायपुर में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत शून्य में अपराध पंजीबद्ध किया गया। बाद में, जांच के लिए मामला चौकी दोकड़ा भेजा गया, जहां अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के बाद से फरार आरोपी लक्ष्मण राम के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र के ग्राम बडगांव मावल, पुणे में छिपा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक पुलिस टीम महाराष्ट्र गई और आरोपी को पकड़कर जशपुर लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

903ff5c8 e8cc 43ef a69f da0140515934 1766412912126

दूसरा थाना आस्ता क्षेत्र का मामला

आस्ता क्षेत्र की एक महिला ने 12 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया।

महिला ने बताया कि मार्च 2025 में उसकी बेटी की पहचान सहेली के जरिए संजीत टोप्पो (19 वर्ष) से हुई थी, जो चौकी मनोरा क्षेत्र का निवासी है। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए इसे थाना आस्ता भेजा गया।

घटना के बाद से फरार आरोपी संजीत टोप्पो को पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति संवेदनशील है। दोकड़ा और आस्ता क्षेत्र में नाबालिक लड़कियों से जुड़े दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.