Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Corporation Commissioner Prakash Kumar Surve assumed charge. | बिलासपुर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला पदभार: कहा- जनता के लिए फोन पर उपलब्ध; बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Bilaspur Corporation Commissioner Prakash Kumar Surve assumed charge. | बिलासपुर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला पदभार: कहा- जनता के लिए फोन पर उपलब्ध; बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2ef7c7d2 1cea 4ecf 9b57 c7629b274d67 1766412672508
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे आमजन के लिए फोन पर उपलब्ध रहेंगे। हालांकि बैठक में होने पर उन्हें एसएमएस भी किया जा सकता है। जनता कार्यालयीन अवधि में उनसे सीधे मिल सकेगी।

.

कमिश्नर सर्वे ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान जनता को पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने पर रहेगा।

कमिश्नर ने निगम की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया

पदभार ग्रहण करने के बाद, कमिश्नर सर्वे ने अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के साथ निगम के विकास भवन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। टैक्स शाखा में उन्होंने वसूली की स्थिति का जायजा लिया और मार्च तक शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया।

निरीक्षण के दौरान, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 133 करोड़ रुपये के संपत्ति कर की वसूली का लक्ष्य है। वर्तमान में 50 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 45 प्रतिशत है।

9b807671 ef74 4e0d a3ff d21678f0a88c 1766412754598

अधूरे कार्यों को जनता के सहयोग से पूरा करने पर दिया जोर

कमिश्नर सर्वे ने आज दोपहर नगर पालिक निगम कमिश्नर के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) के रूप में भी पदभार संभाला। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने शासन की योजनाओं के समय पर और बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि निगम के अधूरे कार्यों को शहरवासियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छता के मुद्दे पर कमिश्नर सर्वे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर और राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से बिलासपुर को प्रथम स्थान पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

3685fd4b cd7a 42ae 9985 94f5ce7c2a4a 1766412672509

निगम कमिश्नर ने बिलासपुर के विकास के लिए सुझाव मांगे

निगम कमिश्नर ने जिले की जीवनरेखा अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अरपा उत्थान और तट संवर्धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं को गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायधानी बिलासपुर के बेहतर विकास के लिए सभी से सुझाव लेकर कार्य किया जाएगा।

e56cd8fb d8a9 4d07 b7d9 2eb8abeb1168 1766412672508

नए क्षेत्रों का विकास होगा

निगम कमिश्नर ने कहा, निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों के लोगों को निगम की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

टीम वर्क के साथ काम करेंगे

उन्होंने कहा कि कोई भी काम अकेले नहीं किया जा सकता। सभी के सहयोग से ही काम सफल होता है। बेहतर टीम वर्क के साथ शहर को सुंदर बनाने का काम किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.