Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bijapur labourers held hostage in Karnataka | बीजापुर के मजदूर कर्नाटक में बंधक बनाए गए: ठेकेदार पर जबरन काम कराने, जान से मारने की धमकी का आरोप, विधायक से कार्रवाई की मांग – Bijapur News
Breaking News

Bijapur labourers held hostage in Karnataka | बीजापुर के मजदूर कर्नाटक में बंधक बनाए गए: ठेकेदार पर जबरन काम कराने, जान से मारने की धमकी का आरोप, विधायक से कार्रवाई की मांग – Bijapur News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
76D84805 8785 4A3A 8F21 EF40F63313D3 1766410447941
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कर्नाटक के एक ठेकेदार पर बीजापुर के दो मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने विधायक जनदर्शन कार्यक्रम में इसकी शिकायत की है।

.

ग्राम केतुलनार निवासी सुमन कश्यप ने विधायक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार, करंजी निवासी रामलाल भास्कर दो मजदूरों गणेश कश्यप और महेश कड़ती सहित करीब 10-12 मजदूरों को काम दिलाने के बहाने गीदम ले गए थे। वहां से उन्हें कर्नाटक ले जाकर बंधक बना लिया गया।

आरोप है कि कर्नाटक में इन मजदूरों से जबरदस्ती मजदूरी कराई गई। उन्हें न तो समय पर मजदूरी दी गई और न ही उन्हें घर लौटने की अनुमति मिली।

30513D7C 079A 4544 8A7E 1F6FEF84C39F 1766410482842

ठेकेदार ने आदिवासी मजदूरों को धमकाया

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों मजदूर आदिवासी समुदाय से हैं। कर्नाटक के ठेकेदार द्वारा उन्हें डराया-धमकाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। काम छोड़कर वापस बीजापुर आने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई।

दोनों मजदूरों के साथ काम कर रहे अन्य पीड़ित मजदूर किसी तरह वहां से निकलकर वापस बीजापुर लौटे और अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। विधायक जनदर्शन में दिए आवेदन में यह भी उल्लेख है कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों से जबरन काम कराना बंधुआ मजदूरी की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है।

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने विधायक से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही पीड़ित मजदूरों को न्याय और सुरक्षा देने की अपील की है।

इस मामले में बीजापुर विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम अधिकारी और पीड़ितों के बेटे गणेश से फोन पर बात की। विधायक ने ठेकेदार से कहा है कि यदि बीजापुर के युवक जल्दी वापस नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.