भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में कोदो चावल का खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोग बेहोश.परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी को वाड्रफनगर के 100 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्बुलेंस से मरीज…
Author: admin
अंबिकापुर7 घंटे पहलेकॉपी लिंकअंबिकापुर | सरगुजा जिला संघ का संगठनात्मक चुनाव 22 दिसंबर को नियत किया था, पर अपरिहार्य कारणों से प्रदेश संगठन ने 21 दिसंबर को चुनाव स्थगित करने की सूचना दी। जिला साहू संघ के निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता कन्हैया गुप्ता ने कहा प्रदेश संगठन ने आगामी आदेश
हड़ताल के आठवें दिन प्रदर्शनकारियों ने मुंडन करा जताया विरोध। भास्कर न्यूज | बिहारपुर सूरजपुर जिले के वनांचल और आदिवासी बहुल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में वर्षों से लंबित बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन अब आर-पार की स्थिति में पहुंच गया है। विद.धार्मिक और सांस्कृतिक माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त कर ग्रामीणों ने संवेदनात्मक संदेश दिया। आठवें दिन आंदोलनकारियों ने सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। उपसरपंच तुलसीराम जायसवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष गजमोचन सिंह, जितेंद्र साकेत, लक्ष्मण जायसवाल, रामराज सिंह और भानुप्रताप खैरवार ने मुंडन कर अपनी नाराजगी और मजबूरी को सार्वजनिक किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से केंद्र व…
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नक्सलियों वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। नड्डा ने अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस नक्सलियों से समझौते करती रही, जबकि मोदी सरकार ने इसका डटकर मुकाबला किया।.इस पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, झीरम हमले के नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनसे बात करने की सरकार हमें अनुमति दे, ताकि सच्चाई बाहर आ सके।जगदलपुर दौरे के दौरान बैज ने कहा कि, जेपी नड्डा का ये राजनीतिक बयान है। जेपी नड्डा झीरम हमले के शहीद परिवारों से माफी मांगे। इन्हें मैं याद दिला दूं कि जिस समय झीरम की…
.भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025-2026 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर को जिले के बैकुंठपुर विधानसभा और सोनहत (आंशिक) से संबंधित मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन त्रिपाठी ने एसआईआर-2026 के दौरान की गई गतिविधियों के संबंध में चर्चा के लिए 23 दिसंबर को जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की है, जिसमें उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
राजपुर7 घंटे पहलेकॉपी लिंकभास्कर न्यूज | राजपुर तहसील कार्यालय के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना शाम 5 बजे की है। बाइक नंबर- सीजी 15 ई 8111 का चालक राजपुर से रामानुजगंज की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह तहस
राजधानी पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए 1 हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीक की। यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और पतासाजी के लिए की गई।.शुरुआती जांच में करीब 100 से ज्यादा ऐसे लोग सामने आए, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर के बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिले हैं और आशंका जताई जा रही है कि ये बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हो सकते हैं। इनके मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच भी की जा रही है।11 महीने पहले भी रायपुर पुलिस ने अभियान चलाकर 224 संदेहियों…
.ग्राम पोलमी स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं की छात्रा राजेश्वरी बैगा की संदिग्ध मौत ने सिस्टम को झकझोर दिया है। नवागांव (पोलमी) की रहने वाली छात्रा स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी मौत से आश्रम और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन उच्च स्तरीय जांच करा रही है। जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित की है, जिसका नेतृत्व अपर कलेक्टर विनय पोयाम कर रहे हैं। टीम को पूरी घटना की गहन जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। आरोप है कि…
.संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कोरिया जिले में नशीले इंजेक्शन के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थाना पटना चौकी पंडोपारा अंतर्गत ग्राम सांवारांवा निवासी दिलीप सोनवानी के कब्जे से 200 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। इसकी कीमत दो लाख रुपए है।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि दिलीप सोनवानी अपने घर से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना की जांच के लिए आरोपी से इंजेक्शन की खरीद करवाई गई। इसके बाद रविवार 21 दिसंबर की सुबह घर में दबिश दी गई। घर की तलाशी में कमरे से बोरी में रखे 100 नग रेक्सोजेसिक…
गरियाबंद जिले के साहेबीन कछार गांव के 200 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल हाईवे 130C जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आश्वासनों के बावजूद शिक्षक, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।.उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के कोर जोन में बसे साहेबीन कछार के इन ग्रामीणों ने आज सुबह नेशनल हाईवे 130C पर पहुंचकर चक्का जाम किया। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर यात्री बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही थम गई है। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम प्रमुख अर्जुन नायक और रूपसिंह मरकाम कर…