![]()
हड़ताल के आठवें दिन प्रदर्शनकारियों ने मुंडन करा जताया विरोध। भास्कर न्यूज | बिहारपुर सूरजपुर जिले के वनांचल और आदिवासी बहुल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में वर्षों से लंबित बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन अब आर-पार की स्थिति में पहुंच गया है। विद
.
धार्मिक और सांस्कृतिक माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त कर ग्रामीणों ने संवेदनात्मक संदेश दिया। आठवें दिन आंदोलनकारियों ने सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया। उपसरपंच तुलसीराम जायसवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष गजमोचन सिंह, जितेंद्र साकेत, लक्ष्मण जायसवाल, रामराज सिंह और भानुप्रताप खैरवार ने मुंडन कर अपनी नाराजगी और मजबूरी को सार्वजनिक किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं। आंदोलनकारियों का कहना है कि बिजली समस्या से जनप्रतिनिधि और प्रशासन लंबे समय से अवगत हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
<
