![]()
भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में कोदो चावल का खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोग बेहोश
.
परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी को वाड्रफनगर के 100 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्बुलेंस से मरीज को लाते हुए।
<
