छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कलिंगा यूनिवर्सिटी में चौथी मंजिला इमारत से गिरने से नाइजीरियन स्टूडेंट सैम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित बदसलूकी को लेकर विवाद हुआ था।.आरोप है कि, उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे नीचे फेंक दिया। कुछ छात्रों ने भिलाई में सरेंडर किया है। जिन्हें लेने के लिए रायपुर पुलिस पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि, साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है।कलिंगा यूनिवर्सिटी में नाइजीरियन छात्र…
Author: admin
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची, जिससे उसकी मौत हो गईछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले में युवक फैक्ट्री से काम कर बाइक से घर लौट रहा था, तो दूसरे मामले में खाना खाकर युवक काम करने जा रहा था। तभी घटना घटित हुई। घटना के बाद मामले में संबंधित पुलिस आगे.पहला मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जहां सराईपाली के ग्राम डारआमा का रहने वाला अमरनाथ धनवार 28 साल पिछले कुछ समय से नव दुर्गा फ्यूल…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र में रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे राजनांदगांव–बालोद मुख्य मार्ग पर दाउ पारा स्थित निर्मल किराना.मृतक की पहचान बोरगहन निवासी राजा गौठिया (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि राजा अर्जुन्दा के दाउ पारा से लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे रेत से भरे हाइवा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर फट गया…
स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी, जहां बाहर से आई दो युवतियां मौजूद मिलीं। मामले में होटल मैने.पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि इसमें शामिल महिलाएं अन्य प्रदेश से आने वाली हैं। सूचना की तस्दीक के बाद स्मृति नगर पुलिस ने होटल में रेड की कार्रवाई…
रामानुजगंज में गुंजन साहित्य संघ ने वर्ष 2025 के अंतिम सत्र पर एक काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस साहित्यिक संध्या में गीत, ग़ज़ल, कविता और हास्य के विभिन्न रंग देखने को मिले, जिसमें देश-विदेश के मूर्धन्य कवियों, गीतकारों और साहित्यका.कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा बाबू जी ने सरस्वती वंदना से किया। मंच संचालन डॉ. दीपा गुप्ता (रामानुजगंज) ने कुशलतापूर्वक किया, जिन्होंने अपनी सहज और हास्यपूर्ण शैली से पूरे वातावरण को जीवंत बनाए रखा।इस अवसर पर “गुंजन साहित्य सम्मान–2025” से चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। काव्य पाठ की शुरुआत गिरधर जी ने “ये वर्तुल सी देह की…
रामानुजगंज में साइबेरियन डक का एक जोड़ा पहुंच गया है। हर साल की तरह इस बार भी ठंड के मौसम में इन प्रवासी पक्षियों की आमद से स्थानीय पक्षी प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह है। इन्हें कनहर नदी क्षेत्र में देखा गया है।.जानकारी के अनुसार, लगभग पंद्रह दिन पहले यह दुर्लभ प्रवासी पक्षी कन्हर नदी के टट क्षेत्र के समीप पहली बार देखा गया था। यह जोड़ा आमतौर पर कन्हर नदी के बीच स्थित टापू पर, राम मंदिर घाट के सामने, सुबह और शाम के समय दिखाई देता है।शांत वातावरण, स्वच्छ जल और पर्याप्त भोजन की उपलब्धता इस क्षेत्र को…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर जशपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में मांझाटोली में आयोजित अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में शामिल होंगी।.राष्ट्रपति का आगमन आगडीह हवाई अड्डे पर होगा। यहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए जाएंगी।कलेक्टर-एसएसपी ने हवाई अड्डे का निरीक्षण कियातैयारी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सोमवार को हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और सेफ हाउस की तैयारियों…
सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने पशु तस्करी के एक मामले में वाहन को राजसात करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई।.यह घटना 30 जनवरी 2024 की रात की है। अरबाज अली (20 वर्ष, ग्राम गुमला, झारखंड) अपने महेन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन में कृषि योग्य पशुओं को क्रूर तरीके से बांधकर झारखंड ले जा रहा था। वाहन चालक ने पिकअप को गड्ढे में धकेल दिया, जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई और बाकी सात मवेशी जंगल में भाग गए। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया।प्रेमनगर थाना में मामला दर्जइस घटना के…
राजनांदगांव के डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन में ताला जड़ दिया गया है। रविवार को बौद्ध कल्याण समिति की सामान्य सभा की बैठक के लिए पहुंचे समाज के लोग ताला लगा देखकर हैरान रह गए। आक्रोशित समाज के लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी द.भवन पर लगे ताले पर एक हस्ताक्षर युक्त सील भी लगी थी, जो किसी शासकीय या न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत लगाए गए ताले जैसी दिख रही थी। यह भवन बौद्ध समाज को अथक प्रयासों से उपलब्ध कराया गया था और यहां समाज के अधिकतर बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं।इस दौरान कांति फुले, विजय…
राजधानी रायपुर स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप-2025 का सोमवार को भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और विधायक एवं आयोजक राजेश मूणत उपस्थित रहे।.समारोह में कैंप में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और समाजसेवी संस्थाओं का राज्यपाल द्वारा सम्मान भी किया गया। बता दें कि शिविर में 65 हजार मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस दौरान 700 स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं दी।65 हजार मरीजों का इलाज, अगले साल होगा आयोजनविधायक राजेश मूणत ने कहा कि इस महाअभियान को शहर की सामाजिक संस्थाओं का भरपूर…