Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gariaband: Over 200 villagers block NH-130C | गरियाबंद: 200 से अधिक ग्रामीणों ने NH-130C जाम किया: : 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी आश्वासन के बावजूद मांगें अधूरी – Gariaband News
Breaking News

Gariaband: Over 200 villagers block NH-130C | गरियाबंद: 200 से अधिक ग्रामीणों ने NH-130C जाम किया: : 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी आश्वासन के बावजूद मांगें अधूरी – Gariaband News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
441ab72e 99a3 49cc 80b1 94d6aa62fc38 1766461229819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले के साहेबीन कछार गांव के 200 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल हाईवे 130C जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी आश्वासनों के बावजूद शिक्षक, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

.

उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के कोर जोन में बसे साहेबीन कछार के इन ग्रामीणों ने आज सुबह नेशनल हाईवे 130C पर पहुंचकर चक्का जाम किया। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर यात्री बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही थम गई है। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम प्रमुख अर्जुन नायक और रूपसिंह मरकाम कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर इन्दागांव पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। तहसीलदार और एसडीओपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वे बार-बार प्रशासन के आश्वासनों से थक चुके हैं और इस बार अपनी मांगें पूरी होने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त करेंगे।

ग्रामीणों की आठ सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से बम्हनीझोला से ओडिशा सीमा तक 25 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण शामिल है। वे इंदागांव में स्थानांतरित किए गए आदिवासी कन्या छात्रावास और कन्या शाला साहेबिनकछार को मूल स्थान पर वापस संचालित करने और उनके भवन निर्माण की भी मांग कर रहे हैं।

अन्य मांगों में सभी विद्युत विहीन गांवों में शीघ्र विद्युतीकरण, ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के आश्रित ग्रामों (करलाझर, साहेबिनकछार, नागेश, कोदोमाली) में वर्ष 2023 से स्वीकृत मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत अधूरे शाला भवनों को पूर्ण करना शामिल है।

ग्रामीण माध्यमिक शाला साहेबिनकछार में युक्त-युक्तिकरण के तहत नियुक्त एक अनुपस्थित शिक्षक को तत्काल पदभार ग्रहण कराने, साहेबिनकछार में लगाए गए जियो टॉवर को तुरंत चालू कराने, उप-स्वास्थ्य केंद्र करलाझर में विद्युत और नल-जल आपूर्ति शुरू कराने, और अधूरी पड़ी नल-जल योजना को पुनः चालू कराने की भी मांग कर रहे हैं।

6ba725f0 96a3 47ec a9d6 3b5f8862265e 1766461229821
b0dff8af b3a4 414d 8c6b 91a778c741ac 1766461229820

आश्वासन मिला पर काम नहीं हुआ_ 28 अक्टूबर को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप अपनी 8 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया था।अर्जुन नायक ने बताया कि पिछले 3 साल में हर उस जगह अपनी मांगों को अवगत कराया गया था जहां से उम्मीद दिख रही थी।सभी स्थानों पर केवल धोखा मिला।बार बार के आश्वासन से थक चुके ग्रामीण इस बार आर पार की लड़ाई का मन बना कर अल सुबह से सड़क को जाम किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076760
Views Today : 14
Views Last 7 days : 4062
Views Last 30 days : 11750
Total views : 106955
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.