रायपुर18 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Author: admin
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में राष्ट्रीय किसान दिवस व छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर नगर निगम ऑडिटोरियम शिलान्यस कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम व प्रदेश के वित्तमंत्री व ओपी चौधरी ने 6 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से 96 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम चिकलापानी-कुम्हीचुंआ तथा ग्राम बिरहोरपारा-रूवांफूल में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम…
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR के बाद मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज 23 दिसंबर को कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में SIR की जानकारी दी। SIR में 76 हजार से अधिक मतदाता.जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन अनुसार जिले में कुल मतदाता 05 लाख 98 हजार 492 हैं। इनमें से 02 लाख 99 हजार 614 पुरुष मतदाता एवं 02 लाख 98 हजार 862 महिला मतदाता तथा 16 तृतीय लिंग के मतदाता है।ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 01 जनवरी 2026…
राजपुर नगर पंचायत के पार्षदों ने अध्यक्ष धरम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अध्यक्ष विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और कलेक्टर बलरामपुर के समक्ष लगातार झूठी शिकायतें कर रहे हैं।.पार्षदों के अनुसार, अध्यक्ष धरम सिंह के पास नगर के लोक हित के लिए कोई कार्य योजना नहीं है। वे दलालों के बहकावे में आकर नगर पंचायत के कार्यों और अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ भी झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।परिषद को नौ महीने बाद भी स्वीकृति नहींपार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर अध्यक्ष…
कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में एक सप्ताह पहले शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था। अब गांव के चर्च लीडर महेंद्र बघेल ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में ‘घर वापसी’ की है। उन्होंने कांकेर के शीतला मंदिर में सर्व समाज की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर रामा.यह घटनाक्रम कुछ दिन पहले बड़े तेवड़ा और आमाबेड़ा गांवों में ईसाई समुदाय और आदिवासी समाज के बीच हुए टकराव से जुड़ा है। इस दौरान बड़ा विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कांकेर के आईजी और एडिशनल एसपी सहित कई लोग घायल हुए थे।बड़े तेवड़ा गांव में लगभग…
छत्तीसगढ़ के मशहूर कवि, कथाकार और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल का 88 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया है। एक महीने पहले ही उन्हें भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। विनोद शुक्ल पिछले कुछ महीनों से बीमार चल.साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आरएन तिवारी ने वाग्देवी की प्रतिमा और पुरस्कार का चेक सौंपकर उन्हें सम्मानित किया था। ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले साहित्यकार हैं।इस दौरान विनोद कुमार शुक्ल ने कहा था- जब हिन्दी भाषा सहित तमाम भाषाओं पर संकट की बात कही जा रही है,…
बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की मांग की गई है।.कांग्रेस ने बताया कि शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान उपार्जन का निर्धारण किया गया है, लेकिन बीजापुर जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। कलेक्टर बीजापुर और अनुविभागीय अधिकारी भोपालपटनम ने आदेश दिए हैं कि धान उपार्जन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल से ज्यादा धान न खरीदी जाए।कांग्रेस ने इन आदेशों…
अगर आप फूड लवर हैं और हर बार कुछ नया, कुछ अलग टेस्ट करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दैनिक भास्कर और द सिल्वर क्राउन होटल लेकर आ रहे हैं, ‘फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया’, जहां एक ही जगह देशभर की फेमस डिश और अलग-अलग राज्यों का फूड कल्चर देखने और चखने क.खास बात यह है कि अब टेस्ट में वैरायटी के लिए रायपुर से बाहर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस फूड फेस्टिवल में इंडिया का टेस्ट रायपुर में ही सजेगा। यह फूड फेस्टिवल सिर्फ टेस्टी डिश तक सीमित नहीं है। यहां लाइव डांस, म्यूजिक परफॉर्मेंस, कुकरी…
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तनौद निवासी 45 वर्षीय भगवती साहू अपने पति कृष्णकुमार साहू के साथ मुड़पार गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही वे ग्राम दुरपा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।ट्रक के…
पुलिस ने धान जब्त कर खाद्य विभाग को सौंप दिया है।बिलासपुर जिले के रतनपुर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मेटाडोर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें 150 बेारी धान मिला। पूछताछ में ड्राइवर गोलमोल जवाब देने लगा। साथ ही वो जमीन की पर्ची और टोकन सहित दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। इसके चलते पुलिस ने धान.टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से धान के अवैध परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। उनके मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना…