Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bike rider hit by a Hiva in Balod, dies | बालोद में हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौत: पटवारी का बेटा था मृतक युवक, गुंडरदेही-राजनांदगांव मार्ग पर हादसा – Balod News
Breaking News

Bike rider hit by a Hiva in Balod, dies | बालोद में हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौत: पटवारी का बेटा था मृतक युवक, गुंडरदेही-राजनांदगांव मार्ग पर हादसा – Balod News

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 23 at 080700 1766482073
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र में रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे राजनांदगांव–बालोद मुख्य मार्ग पर दाउ पारा स्थित निर्मल किराना

.

मृतक की पहचान बोरगहन निवासी राजा गौठिया (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि राजा अर्जुन्दा के दाउ पारा से लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे रेत से भरे हाइवा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर फट गया और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया शव।

अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया शव।

पीएम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना के बाद शव को अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे गुंडरदेही में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता रमेश गौठिया जल संसाधन विभाग में नहर पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से जबलपुर के निवासी हैं और लंबे समय तक टिकरी में रहने के बाद वर्तमान में बोरगहन में निवासरत हैं।

रेत से भरे हाइवा से आम जनता परेशान

स्थानीय नागरिक शुभम यदु और पंकज नायक ने बताया कि रोजाना गुंडरदेही से राजनांदगांव की ओर सैकड़ों रेत से भरे हाइवा दिन-रात दौड़ते हैं। इनके संचालन का कोई निश्चित समय नहीं है। कई हाइवा क्षमता से अधिक रेत भरकर चलते हैं, जिससे सड़क पर रेत गिरती रहती है और हादसों का खतरा बना रहता है।

लोगों का आरोप है कि हाइवा मालिक जल्दबाजी और अधिक मुनाफे के लालच में न तो ग्रीन नेट लगाते हैं और न ही नियमों का पालन करते हैं। इसके बावजूद आरटीओ, यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

डेढ़ महीने में तीसरी बड़ी घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा बीते डेढ़ महीने में तीसरी बड़ी घटना है। 20 नवंबर को परसतराई निवासी एक युवक को अर्जुन्दा बस स्टैंड में तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

उसी दिन शाम 4 बजे दाउ चौक में ही एक अन्य हाइवा ने साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया था। जिसमें उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था।

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद हाइवा चालकों की मनमानी जारी है। जिससे गुंडरदेही से राजनांदगांव मार्ग पर छोटे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.