Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pair of Siberian Ducks reaches Ramanujganj | साइबेरियन डक का जोड़ा रामानुजगंज पहुंचा: कन्हर नदी में हर साल ठंड में आते हैं ये प्रवासी पक्षी, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Pair of Siberian Ducks reaches Ramanujganj | साइबेरियन डक का जोड़ा रामानुजगंज पहुंचा: कन्हर नदी में हर साल ठंड में आते हैं ये प्रवासी पक्षी, प्रकृति प्रेमियों में उत्साह – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
afeb34f4 09ad 48bf 826f b35a266c3b99 1766386861165
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



afeb34f4 09ad 48bf 826f b35a266c3b99 1766386861165

रामानुजगंज में साइबेरियन डक का एक जोड़ा पहुंच गया है। हर साल की तरह इस बार भी ठंड के मौसम में इन प्रवासी पक्षियों की आमद से स्थानीय पक्षी प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह है। इन्हें कनहर नदी क्षेत्र में देखा गया है।

.

जानकारी के अनुसार, लगभग पंद्रह दिन पहले यह दुर्लभ प्रवासी पक्षी कन्हर नदी के टट क्षेत्र के समीप पहली बार देखा गया था। यह जोड़ा आमतौर पर कन्हर नदी के बीच स्थित टापू पर, राम मंदिर घाट के सामने, सुबह और शाम के समय दिखाई देता है।

शांत वातावरण, स्वच्छ जल और पर्याप्त भोजन की उपलब्धता इस क्षेत्र को इन प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल बनाती है। साइबेरिया जैसे अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों से हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर ये पक्षी भारत के अपेक्षाकृत गर्म इलाकों में आते हैं।

कन्हर नदी में दुर्लभ पक्षियों की वापसी

स्थानीय पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों का मानना है कि यह जोड़ा लगातार कई वर्षों से इसी क्षेत्र में आ रहा है। यह कन्हर नदी के पारिस्थितिक संतुलन के सुरक्षित होने का संकेत है। कई लोग दूरबीन और कैमरे लेकर इन पक्षियों को देखने पहुंच रहे हैं, वहीं बच्चे और युवा वर्ग भी इनके बारे में जानने में रुचि दिखा रहे हैं।

नगरवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इन प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शिकार या किसी प्रकार की अव्यवस्था से इन्हें नुकसान न पहुंचने देने की मांग की है। साथ ही, नदी क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और अनावश्यक शोर से बचने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

साइबेरियन डक की यह वार्षिक आमद न केवल रामानुजगंज की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश देती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.