Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CCTV video of theft in a jewellery shop | महिला ने ज्वेलरी शॉप से सोने के टॉप्स चुराए VIDEO: भिलाई के उपहार ज्वेलर्स में चोरी; थोड़ी देर में आती हूं कहकर भागी – durg-bhilai News
Breaking News

CCTV video of theft in a jewellery shop | महिला ने ज्वेलरी शॉप से सोने के टॉप्स चुराए VIDEO: भिलाई के उपहार ज्वेलर्स में चोरी; थोड़ी देर में आती हूं कहकर भागी – durg-bhilai News

By adminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 116 1 1766549360
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई के ज्वेलरी शॉप से चोरी का मामला सामने आया है। जहां रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में खरीदारी करने पहुंची एक महिला ने सोने के टाप्स पार कर दिए। घटना के CCTV में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुकानदार कैलकुलेटर लेने पीछे मुड़ा उसी दौरान

.

मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। इसके बाद महिला थोड़ी देर में आती हूं कहकर निकल गई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 4 ग्राम का टॉप्स मिला है, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए है।

रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में महिला सोने के टॉप्स देख रही थी।

रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में महिला सोने के टॉप्स देख रही थी।

इस दौरान उसने चुपचाप टॉप्स छुपा लिए। घटना CCTV में कैद हो गई।

इस दौरान उसने चुपचाप टॉप्स छुपा लिए। घटना CCTV में कैद हो गई।

हाथ में लेकर देख रही थी टॉप्स

दुर्ग के महावीर कॉलोनी के रहने वाले सुजल जैन ने नेवई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान है।

17 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे एक महिला उनकी दुकान पर आई और सोने के टाप्स दिखाने के लिए कहा। जब टाप्स दिखाए जा रहे थे, तब महिला उन्हें हाथ में लेकर देखने लगी और पसंद करने का नाटक करती रही।

कैलकुलेटर लेने के लिए मुड़ा तो कर ली चोरी

इसी दौरान जब दुकानदार कैलकुलेटर लेने के लिए थोड़ी देर के लिए पीछे मुड़े, तभी महिला ने चालाकी से एक जोड़ी सोने के टाप्स छुपा लिए। कुछ देर बाद वह थोड़ी देर में आती हूं कहकर दुकान से निकल गई।

महिला के जाने के बाद जब दुकानदार ने अपने सोने के डिब्बे का वजन मिलान किया, तो एक जोड़ी सोने के टॉप्स का वजन कम पाया गया। तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ। चोरी गए टॉप्स का वजन करीब 4 ग्राम बताया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपए है।

चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर शुरू की थी खोजबीन

दुकानदार की शिकायत पर नेवई थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय एक महिला को बैगनी रंग की स्कूटी (क्रमांक CG 07 BV 6149) पर देखा गया था और वह चोरी किए गए टॉप्स को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रही है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही महिला संगीता कोठारी (31 साल) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। वह भिलाई के ग्राम खोला की रहने वाली थी। महिला की स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.