Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fire in Mittal Furniture, supervisor escapes burning, dies | मित्तल फर्नीचर में आग, जलते हुए बाहर निकला सुपरवाइजर, मौत: बिलासपुर में तारपीन का टैंकर खाली करते समय हादसा; देखिए, ड्रोन VIDEO और फोटो – Chhattisgarh News
Breaking News

Fire in Mittal Furniture, supervisor escapes burning, dies | मित्तल फर्नीचर में आग, जलते हुए बाहर निकला सुपरवाइजर, मौत: बिलासपुर में तारपीन का टैंकर खाली करते समय हादसा; देखिए, ड्रोन VIDEO और फोटो – Chhattisgarh News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 126 1766552016
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिरगिट्‌टी औद्योगिक क्षेत्र में 23 दिसंबर को आगजनी की घटना हुई थी। मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में मोटर से निकली चिंगारी तारपीन तेल के टैंकर तक पहुंची तो भीषण आग लग गई। हादसे का ड्रोन शॉट सामने आया है।

.

घटना के दौरान एक सुपरवाइजर अंदर फंसा था, जो जलते हुए बाहर निकला। गंभीर हालत में सुपरवाइजर को तुरंत रायपुर के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही फंस गया। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था।

अंदर फंसा सुपरवाइजर जलते हुए बाहर निकला था।

अंदर फंसा सुपरवाइजर जलते हुए बाहर निकला था।

मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई।

मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई।

आग की तेज लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

आग की तेज लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

फैक्ट्री में केमिकल और तारपीन भरे थे

फर्नीचर फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर केमिकल, सॉल्यूशन और तारपीन के टैंकर व जेरिकेन थे। टैंकर में ब्लास्ट हो रहे थे, इसलिए आग फैलती जा रही थी। मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में दोपहर मजदूरों ने प्रबंधन को बार-बार आगाह भी किया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया। तारपीन के टैंकर को खाली करते समय उसमें लीकेज हुआ तो मोटर से निकल रही चिंगारी धधक गई।

दर्जन भर मजदूर जान बचाकर भागे

देखते ही देखते आग फैली तो वहां काम कर रहे करीब दर्जनभर मजदूर जान बचाकर भागे। फैक्ट्री के सुपरवाइजर रितेश शुक्ला के कपड़ों में आग लग गई थी। वह जलते हुए बाहर निकला। प्रबंधन की ओर से उसे रायपुर स्थित कालड़ा नर्सिंग होम भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फैक्ट्री में आयुष सूर्यवंशी, उसका बड़ा भाई आशीष और पिता घनश्याम सूर्यवंशी भी काम कर रहे थे। आशीष और घनश्याम तो बाहर निकल गए, लेकिन आयुष फंस गया। देर रात तक उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर के ऑयल-फैक्ट्री में आग…3KM तक दिखा धुएं का गुबार, VIDEO:डंप-यार्ड में रखे टायरों से फैली, तेल-स्टोरेज तक पहुंचती तो हालात बेकाबू हो सकते थे

3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

रायपुर की एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में आग लग गई। इस डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर का ढेर था। आग टायरों के जरिए तेजी से फैल गई। जिससे करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.