Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » In the UP semi-finals, Bilaspur defeated Amravati. | यूपी सेमीफाइनल में, बिलासपुर ने अमरावती को हराया – Rajnandgaon News
Breaking News

In the UP semi-finals, Bilaspur defeated Amravati. | यूपी सेमीफाइनल में, बिलासपुर ने अमरावती को हराया – Rajnandgaon News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 1766497623694a9d57f0268 23002
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 1766497623694a9d57f0268 23002

.

5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के दूसरे दिन चिखली स्कूल मैदान में तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच में चिखली ड्रैगन्स विरूद्ध दीनदयाल चैलेंजर्स का 2-2 गोल की बराबरी पर रहा। शूट आउट में दीनदयाल चैलेंजर्स ने 3-2 से जीत हासिल की। इस टीम से घनिष्ठा साहू एवं कनक मरकाम ने 2-2 गोल एवं ममता साहू 1 गोल किया। वहीं चीखली ड्रैगन की ओर से पुष्पिता साहू ने 3 गोल तथा रोशनी पटेल ने 1 गोल किया।

बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध राजनांदगांव के मध्य हुआ। उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम ने राजनांदगांव को 6-2 से हराया। उत्तरप्रदेश से हिमांशु, पुनीत पाल, देवेंद्र सिंह, नितिन, लक्की, शिवम ने 1-1 गोल किया। राजनांदगांव से शुभम साहू एवं नरेंद्र निषाद ने 1-1 गोल किया। बालक वर्ग के दूसरे मैच में बिलासपुर ने 6-5 से जीत दर्ज की। बिलासपुर से ओम यादव ने 4 गोल, आनंद सूर्यवंशी ने 2 गोल किया। अमरावती की टीम से उज्जैन मोहम्मद ने 5 गोल किया। 24 को अंडर 14 बॉयज प्रदर्शन मैच लिटिल स्टार बसंतपुर विरुद्ध रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी 3 बजे, 4 बजे बिहार विरुद्ध गोंदिया, 5 बजे करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग के बीच मैच होंगे।

उत्कृष्ट खिलाड़ी फ़्लैश हॉकी स्टिक से सम्मानित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को फ़्लैश हॉकी स्टिक से सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में घनिष्ठा साहू, पुष्पिता साहू को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग के मैच मे बिलासपुर टीम से खिलाड़ी आनंद सूर्यवंशी को और उत्तरप्रदेश प्रदेश से हिमांशु को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया।

मैदान में फ्लड लाइट का शुभारंभ करेंगे सांसद रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी के निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण को सुचारु संचालित करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा का वातावरण देने चिखली स्कूल मैदान में फ्लड लाइट का शुभारंभ सांसद संतोष पांडेय करेंगे। लाइट लगने के बाद दूधिया रोशनी में हॉकी अभ्यास कर पाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.