छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक भालू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक स्टील ग्रिल को लांघकर शिव मंदिर में प्रवेश करता दिख रहा है। यह घटना 24 दिसंबर की रात की है और कॉलोनी के निवासियों ने इसे अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।.यह घटना नगरी इलाके के देवपुर स्थित शासकीय जेडी कॉलोनी में हुई। वीडियो में भालू मंदिर के अंदर शिवलिंग के पास रुकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह वहां रखे एक डिब्बे के ढक्कन को खोलने का प्रयास करता है, लेकिन सफल न होने पर वापस लौट जाता है।सोशल मीडिया पर वायरल…
Author: admin
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दो अलग-अलग गांवों के शीतला माता मंदिरों में आगजनी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद जिले के निवासी 53 वर्षीय देवधर तारम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना 20 दिसंबर 2025 को ग्राम कानागांव में सामने आई थी। यहां शीतला माता मंदिर के अंदर रखे पूजा के सामानों में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर (55/2025) दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस को एक संदिग्ध…
हाथी के हमले से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण शाम के समय मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। तभी हाथी से उसका सामना हो गया। घटना के बाद वन अमला आगे की कार्रवाई में जूट गई है।.मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोटान का रहने वाला लोकनाथ यादव 55 साल बुधवार की शाम को मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर गया था।इस दौरान…
नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ANM, GNM, B.Sc. नर्सिंग, PBBSc (N) और MSc (N) पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब देशभर के सभी नर्सिंग.यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में लिया गया है। इससे पहले एडमिशन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 निर्धारित थी।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसलाINC द्वारा जारी नोटिफिकेशन नंबर 23/2025 के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने2 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में 31 दिसंबर तक एडमिशन की अनुमति दी…
क्रिसमस के अवसर पर अंबिकापुर के नवापारा स्थित महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रात 9 बजे से समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए जो देर रात तक चले। रात 12 बजे बालक येशु के जन्म के साथ ही चर्च के घंटे बज उठे। गुरुवार को क्रिसमस के.प्रभु ईशु के जन्म पर्व के अवसर पर विशेष रूप से सजाए गए महा गिरिजा घर में चरनी आशीष के सांथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। सरगुजा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ अंतोनीस बड़ा की अगुआई में पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान किए गए।…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में धान खरीदी में लापरवाही करने वाले 2 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन के आधार पर की है।.जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज के प्रतिवेदन के आधार पर तहसील रामानुजगंज के पटवारी विजय यादव को तत्काल प्रभाव से ससपेंड किया गया है।उन पर धान खरीदी वर्ष 2025-26 और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।इसी प्रकार, तहसील रामचन्द्रपुर के पटवारी बंधन राम…
एमसीबी जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने वर्तमान विधायक रेणुका सिंह पर इन परियोजनाओं का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है।.कमरो ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन सड़कों को विधायक रेणुका सिंह अपनी उपलब्धि बता रही हैं, वे वास्तव में कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत की देन हैं। उन्होंने दावा किया कि इन सड़कों का प्रस्ताव और इनके लिए किए गए प्रयास पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत की अनुशंसा से हुए थे।झूठा श्रेय…
पेंड्रा-बिलासपुर रोड पर बसंतपुर के पास एक कोयला लदा ट्रेलर कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि सड़क पार कर रहे दो राहगीर बाल-बाल बच गए। यह घटना पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर हुई।.जानकारी के अनुसार, कोयला लेकर रायपुर जा रहा भारी ट्रेलर बसंतपुर क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन वाहन सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्रेलर में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया।कुछ समय के लिए यातायात बाधितप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर की…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने कहा कि, ‘आई लव यू’ कहकर किसी लड़की का हाथ पकड़ना। उसे अपनी ओर खींचना महिला की मर्यादा भंग करना अपराध है। हालांकि, पीड़िता की उम्र नाबालिग है या नहीं, यह साबित नहीं होने के कारण आरोपी को पॉक्सो एक्ट से बरी कर दिया गया.जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की 28 नवंबर 2019 को स्कूल से लौट रही थी। इस दौरान 19 साल का रोहित चौहान उसके पास पहुंचा। उसने लड़की का हाथ पकड़कर ‘आई लव यू’ कहा और उसे अपनी ओर खींचा।फाइल फोटो।पॉस्को एक्ट में कोर्ट ने…
छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत.इससे पहले, 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल था। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए थे।एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो…