Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accused arrested for arson in two Sheetla temples of Antagarh | अंतागढ़ के दो शीतला मंदिर में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल – Kanker News
Breaking News

Accused arrested for arson in two Sheetla temples of Antagarh | अंतागढ़ के दो शीतला मंदिर में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल – Kanker News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f6ef6961 1588 4977 8312 ae1ea4426f24 1766651107091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f6ef6961 1588 4977 8312 ae1ea4426f24 1766651107091

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दो अलग-अलग गांवों के शीतला माता मंदिरों में आगजनी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद जिले के निवासी 53 वर्षीय देवधर तारम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना 20 दिसंबर 2025 को ग्राम कानागांव में सामने आई थी। यहां शीतला माता मंदिर के अंदर रखे पूजा के सामानों में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर (55/2025) दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस को एक संदिग्ध बाहरी व्यक्ति के हुलिए और कद-काठी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी।

इसके बाद, 24 दिसंबर को ग्राम पेवारी के शीतला माता मंदिर में भी इसी तरह की आगजनी की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने तुरंत दूसरी एफआईआर दर्ज की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर थाना प्रभारी रमेश कुमार जायसवाल और उपनिरीक्षक आलोक सुबोध के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गईं।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी और ग्रामीणों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की। आरोपी को आमबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ेपेजोंडी के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कानागांव और पेवारी के मंदिरों में आग लगाने की बात स्वीकार की।

पर्याप्त सबूत मिलने के बाद, पुलिस ने आरोपी देवधर तारम (पिता नोहर सिंह तारम, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बनगांव, थाना कोतवाली, जिला बालोद) को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075431
Views Today : 86
Views Last 7 days : 1983
Views Last 30 days : 9945
Total views : 104553
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.