Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Competition to take credit for road construction in Manendragarh | मनेंद्रगढ़ में सड़क निर्माण का श्रेय लेने की होड़: कांग्रेस बोली- हमारे कार्यकाल में हुआ प्रस्ताव; BJP ने कहा- तिलमिला कर झूठ बोल रहे – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Competition to take credit for road construction in Manendragarh | मनेंद्रगढ़ में सड़क निर्माण का श्रेय लेने की होड़: कांग्रेस बोली- हमारे कार्यकाल में हुआ प्रस्ताव; BJP ने कहा- तिलमिला कर झूठ बोल रहे – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4aa10220 97ae 475e ba77 f23ba41ff8ed 1766581868303
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एमसीबी जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने वर्तमान विधायक रेणुका सिंह पर इन परियोजनाओं का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है।

.

कमरो ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन सड़कों को विधायक रेणुका सिंह अपनी उपलब्धि बता रही हैं, वे वास्तव में कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत की देन हैं। उन्होंने दावा किया कि इन सड़कों का प्रस्ताव और इनके लिए किए गए प्रयास पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत की अनुशंसा से हुए थे।

72ea35c3 5f44 4aa1 936d 9955fef19e75 1766581868304

झूठा श्रेय लेने का आरोप

पूर्व विधायक कमरो ने कहा कि विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने के बजाय जनता के सामने सच्चाई रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत की अनुशंसा से कुल 52 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें से 27 सड़कों को लगभग 147 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।

इसी तरह, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी-भरतपुर जिले में पीएमजीएसवाई के तहत 70 सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें से 56 सड़कों को लगभग 236 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत एमसीबी जिले में भी 55 सड़कों को लगभग 179 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

भाजपा बोली- तिलमिला कर झूठ बोल रही कांग्रेस

वहीं, पूर्व विधायक के आरोपों पर भाजपा जिला प्रवक्ता जमुना पांडेय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने पूर्व विधायक के बयानों को निंदनीय बताते हुए कहा कि भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह के विकास कार्यों से पूर्व विधायक तिलमिला चुके हैं और झूठ बोल रहे हैं।

पांडेय ने आगे कहा कि सांसद ज्योत्स्ना महंत का क्षेत्र और भी विधानसभा क्षेत्रों में फैला है, लेकिन वहां किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं दिलाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सांसद ज्योत्स्ना महंत को लापता घोषित करने वाले थे, जिस पर कांग्रेस आनन-फानन में जनता के सामने झूठ परोसने का काम कर रही है।

इस प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन और पार्षद स्वप्निल सिंहा भी मौजूद थे।

cadab2f1 771e 4634 a19a e8d8e392d2e1 1766581868303



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075431
Views Today : 86
Views Last 7 days : 1983
Views Last 30 days : 9945
Total views : 104553
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.