Author: admin

मुंगेली2 मिनट पहलेकॉपी लिंकमुंगेली के धान उपार्जन केंद्र में 2.54 करोड़ से ज्यादा का गायब मिला है।छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान उपार्जन केंद्र में गड़बड़ी मिली है, जहां 2.54 करोड़ से ज्यादा का गायब मिला है। इस मामले में खरीदी प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कलेक्टर ने उसे पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। मामला मुंगेली थाना क्षेत्र के हथनीकला का है।जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम ने जब धान उपार्जन केंद्र हथनीकला का निरीक्षण किया, तो रिकॉर्ड में दर्ज 8,216 क्विंटल धान मौके पर नहीं मिला। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने…

Read More

रायपुर में एक 13 साल की मासूम से रेप हुआ है। आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ बाइक में जबरन लेकर गया। उसने नाबालिग को धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके परिवार को मार डालेगा। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान नाबालिग का पीरियड्स चल रहा था। इस मामले में नाबालिग के पिता ने खरोरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब रायपुर कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। यह पूरा साल दिसंबर 2024 मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग अपने दादी के गांव गई थी।…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इस काम के चलते बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर जोन में तीसरी और चाथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्टक्चर डवलमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन बीच किमी अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए…

Read More

जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना फरसाबहार क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही आरोपी मुकेश पैंकरा (33) लंबे समय से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कोर्ट मैरिज कराने के बहाने ले जा कर दुष्कर्म…

Read More

दुर्ग जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बटरेल के राजा तालाब शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा और नगदी बरामद हुई है। दरअसल 14 अप्रैल को पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति मंदिर के पास गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पर आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपना नाम…

Read More

राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख कैश और मोबाइल जब्त किए गए हैं। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे पटरी के पास मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। मौके से कैश और मोबाइल जब्त पुलिस ने आकाश टांडी (31) और मोहम्मद आरिफ (50) के…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड विकास नरेन्द्र शुक्ला को पुलिस ने महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इससे पहले 25 मार्च 2026 को रायपुर पुलिस ने इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग अवैध कॉल सेंटरों पर रेड मारी थी। इस दौरान सुपरवाइजर समेत कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे खुला पूरा नेटवर्क गंज और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिथालिया…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जियो कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.21 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों की जांच शुरू की। साइबर सेल और कोहका पुलिस की संयुक्त टीम…

Read More

रायगढ़21 मिनट पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने नाबालिग समेत 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग लड़की को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया और उसकी शादी करा दी गई। बाद में उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। इस मामले में पुलिस ने खरीदार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश ले जाया गया था। सौदा तय होने के बाद उसकी शादी करा दी गई। हालांकि वह किसी तरह रायगढ़ वापस लौट आई, जहां उससे देह व्यापार कराया गया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग,…

Read More

बलौदाबाजार में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक अवसर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री साय के पत्र के जवाब में लक्ष्मी वर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण का संकल्प है। मैं संसद में पूरी ताकत से इसके पक्ष में अपनी आवाज़ उठाऊंगी।” देश स्तर पर भी यह बदलाव आवश्यक सीएम साय ने अपने पत्र में उल्लेख किया था…

Read More