टॉप न्यूज़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:एआई-एडिटेड तस्वीरों से बढ़ी नजदीकियां, फिर एक साल तक बनाए संबंध, कोरबा पुलिस ने भेजा जेल




कोरबा में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में बांकीमोंगरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से एडिट की गई तस्वीरों को देख युवती का दीवाना हो गया। इसके बाद उसे अपने झांसे में लिया और लगभग एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बांकीमोंगरा में इस संबंध में अपराध क्रमांक 147/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुदरीपारा निवासी 32 वर्षीय राहुल दास पर आरोप है कि उसने 16 मार्च 2025 से 10 सितंबर 2025 तक पीड़िता को शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। एआई-एडिटेड तस्वीरों से बढ़ी नजदीकियां पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान युवती आरोपी को अपनी एआई से एडिट की गई तस्वीरें भी भेजती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान आरोपी ने युवती से शादी करने और साथ में घर बसाने का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाया तो किया इनकार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 22 जुलाई 2026 को बांकीमोंगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए, साथ ही धारा 183 बीएनएस के तहत पीड़िता के कथन भी लिए गए। घटनास्थल का निरीक्षण और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोजी-मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने उसे कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह प्रकरण गंभीर और अजमानतीय है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस ने इस घटना के मद्देनजर सोशल मीडिया पर पहचान और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button