Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लक्ष्मी वर्मा संसद में महिला आरक्षण पर आवाज उठाएंगी:बलौदाबाजार में सीएम साय के पत्र के जवाब में दिया भरोसा, 16 अप्रैल से सत्र
Breaking News

लक्ष्मी वर्मा संसद में महिला आरक्षण पर आवाज उठाएंगी:बलौदाबाजार में सीएम साय के पत्र के जवाब में दिया भरोसा, 16 अप्रैल से सत्र

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
67e49a99 c265 474d 8891 f5f95ad6cae2 1776181768940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



67e49a99 c265 474d 8891 f5f95ad6cae2 1776181768940
बलौदाबाजार में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक अवसर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री साय के पत्र के जवाब में लक्ष्मी वर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण का संकल्प है। मैं संसद में पूरी ताकत से इसके पक्ष में अपनी आवाज़ उठाऊंगी।” देश स्तर पर भी यह बदलाव आवश्यक सीएम साय ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि 2029 के चुनावों से पहले महिला आरक्षण को प्रभावी बनाना समय की मांग है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों में पहले से ही 50 प्रतिशत आरक्षण लागू है, और अब देश स्तर पर भी यह बदलाव आवश्यक है। इस पर लक्ष्मी वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्रेरणादायक है। मुझे गर्व है कि छत्तीसगढ़ ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।” अपने पत्र में, सांसद वर्मा ने लिखा, “एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरे लिए यह गौरव का विषय है कि मेरा पहला संसदीय सत्र इस ऐतिहासिक विधेयक से जुड़ा है। मैं पूरी सक्रियता, गंभीरता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी भूमिका निभाऊंगी।” उन्होंने आगे कहा, “आइए, हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहाँ महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सशक्त भागीदारी मिले। यही सच्चे लोकतंत्र की कसौटी है।” गौरतलब है कि 16 अप्रैल को होने वाला संसद सत्र महिला आरक्षण को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री साय को विश्वास दिलाया है कि वह इस दिशा में हर संभव भूमिका निभाएंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लक्ष्मी वर्मा का यह बयान प्रदेश की राजनीति में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को और गरिमा प्रदान करेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Land File Missing | Builder Scam Allegations; Zone Commissioner Attached

April 17, 2026

स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी

April 17, 2026

पारा 41 डिग्री के पार, रात में भी महसूस हो रही गर्मी

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067544
Views Today : 52
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 3877
Total views : 88466
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.