कोरबा जिले में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने संयंत्र स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में ‘अलाइसा’ नाम की अत्याधुनिक एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट को तैनात किया है। यह शॉप फ्लोर पर काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने, जानकारी देने और सही फैसले लेने में मदद करती है। औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सिस्टम कर्मचारियों को काम के नियम, मशीनों की देखभाल और जरूरी सुरक्षा नियमों की जानकारी तुरंत देता है। इससे कर्मचारी काम को बेहतर और सुरक्षित तरीके से कर पा रहे हैं। कंपनी तकनीक और कर्मचारियों की क्षमता पर…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड़ वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। सुसाइड की कोशिश के बाद चारों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। व्यापारी ने 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन जिक्र है। देनदारों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके चलते वो मानसिक रूप परेशान चल रहे थे। इसलिए व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला कोतवाली थाना…
राजनांदगांव | शहर में कई जगह बने स्पीड ब्रेकर्स का मटेरियल उखड़ गया है। इससे दो पहिया वाहन चालक स्पीड से निकल जाते है। ऐसे में हादसों की आशंका बनी रहती है। यह नजारा, चिखली, ढाबा रोड, रामाधीन मार्ग, गंज चौक, गुरुद्वारा रोड सहित अन्य इलाकों में देखा जा सकता है। ब्रेकर वाहनो की गति को नियंत्रित करने बनाया था। कई सकरी सड़कों में केवल दो पहिया वाहन गुजरते है लेकिन उनकी स्पीड ज्यादा होती है। ब्रेकर की मरम्मत की जरूरत है।
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण की गर्डर लांचिंग कार्य होने से कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेगी। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 68861-68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गो ंदिया जेडी पैसेंजर 17 एवं 19 अप्रैल को कैंसिल रहेगी। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ होकर ओडिशा तक जाने वाली लंबी दूरी की जेडी पैसेंजर दो दिन कैंसिल होने से दैनिक और आम यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी ट्रेन से बड़ी संख्या में दैनिक एवं आम यात्री, विद्यार्थी दुर्ग, भिलाई रायपुर तक सफर करते हैं। सुबह करीब 5 बजे गोंदिया से रवाना होकर सुबह 7:30…
राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में स्थित टिंबर मार्केट के एक गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय…
राजनांदगांव | शहर के हाट बाजार में अंधेरा होने के कारण सब्जी विक्रेताओं को समस्या हो रही है। यहां स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। सब्जी विक्रेताओं सहित यहां आने वाले ग्राहकों ने निगम को यहां प्रकाश का इंतजाम करने की मांग की है। रोशनी कम होने से सब्जियों की जांच करने में परेशानी होती है। नियमित सफाई की मांग भी है।
राजनांदगांव | शहर के सर्विस लेन किनारे के प्रतिष्ठानों, शो रूम, होटल और अस्पतालों के सामने दो पहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम की समस्या हो रही है। यातायात पुलिस को यहां समझाइश देने की जरूरत है। हालांकि कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा गार्ड्स को तैनात किया गया है। लेकिन कई जगह उनके नहीं होने और वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम लगने की समस्या रहती है। यहां पार्किंग को दुरुस्त रखने की जरूरत है।
सरगुजा संभाग में पश्चिम से आ रही गर्म हवा से 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग ने चार दिनों तक हीट वेब का असर होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव और पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं का असर सरगुजा संभाग में भी पड़ने लगा है। बुधवार की दोपहर झुलसा देने वाली गर्मी महसूस हुई। शाम होने के बाद भी मौसम गर्म रहा। अंबिकापुर शहर का…
चिरमिरी | ओबीसी मोर्चा चिरमिरी मंडल की परिचयात्मक बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रेरणादायक और संगठनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। अभय जायसवाल ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संतुलित व सराहनीय है, जिसमें महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ साथियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। यह संतुलन संगठन को मजबूत…
भास्कर न्यूज | सीतापुर विकासखंड सीतापुर अंतर्गत नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रजौटी का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। शुभारंभ सहकारिता से समृद्धि पुनर्गठन योजना के अंतर्गत किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नई समितियों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान विष्णु देव साय ने वर्चुअल रूप से सीतापुर विकासखंड की दो समितियों उलकिया और रजौटी व मैनपाट ब्लॉक के खड़गांव केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी कृषि उपज के विपणन को आसान बनाना है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल निराला उरांव…