भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण की गर्डर लांचिंग कार्य होने से कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेगी। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 68861-68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गो ंदिया जेडी पैसेंजर 17 एवं 19 अप्रैल को कैंसिल रहेगी। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ होकर ओडिशा तक जाने वाली लंबी दूरी की जेडी पैसेंजर दो दिन कैंसिल होने से दैनिक और आम यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी ट्रेन से बड़ी संख्या में दैनिक एवं आम यात्री, विद्यार्थी दुर्ग, भिलाई रायपुर तक सफर करते हैं। सुबह करीब 5 बजे गोंदिया से रवाना होकर सुबह 7:30 बजे गोंदिया झारसुगड़ा पैसेंजर राजनांदगांव पहुंचती है। वहीं 9:30 बजे तक रायपुर पहुंचाती है। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली अन्य एक्सप्रेस एवं लोकल ट्रेनें प्रभावित नहीं रहेगी। रायपुर से आगे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर अंडरब्रिज निर्माण जारी है। यहां निर्माण में रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिंग करने ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक लिया गया है। 17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर भी कैंसिल रहेगी।
<
