द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः शहर में पांच नए सरकारी राशन दुकान संचालित करने का प्रस्ताव नगर सरकार ने तैयार किया है। शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या और उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए,नगर सरकार ने यह पहल किया है। सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहरवासियों की ओर से पीडीएस राशन दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। इसे देखते हुए नगर सरकार ने यह पहल की है। उन्होनें बताया कि पांच नए दुकानों का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन के पास भेज दिया गया है। शासन-प्रशासन से स्वीकृति मिलते ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा।

समूहों को संचालन सौंपनें की तैयारी –
सीएमओ उपाध्याय ने बताया कि शहर में फिलहाल तीन पीडीएस राशन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों का संचालन नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। पालिका द्वारा तैयार किये गए प्रस्ताव में इन दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने का प्रावधान किया गया है। पांच नए और तीन संचालित दुकानों को मिल कर शहर में 8 राशन दुकानों का संचालन किया जाएगा। इससे शहरवासियों को राशन दुकानों में लगने वाली भीड़ से मुक्ति मिल सकेगी। उपभोक्ताओं को राशन लेने में सुविधा होगी।
यहां खुलेगी नई दुकानें –
सन्ना रोड में सामुदायिक भवन के पास (वार्ड क्रमांक 1,2)
दर्जी मुहल्ला, (वार्ड क्रमांक 3,4,5)
डीपा टोली सामुदायिक भवन के पास, (वार्ड क्रमांक6,7,8)
बाजारडांड़ सामुदायिक भवन के पास, (वार्ड क्रमांक6,7,8)
संगम चैक सामुदायिक भवन के पास, (वार्ड क्रमांक 11,12)
खजांची टोली में पुत्री शाला स्कूल के पास,(वार्ड क्रमांक 13,14,15)
भागलपुर में सामुदायिक भवन के पास (वार्ड क्रमांक 16,17,18)
और बांकी टोली बस्ती – (वार्ड क्रमांक 19,20)
शहर में राशन कार्ड की स्थिति –
अंत्योदय – 1300
प्राथमिकता – 2504
सामान्य – 2400
निःशक्तजन – 08
निराश्रित – 12
कुल – 6217
“शहरवासियो की सुविधा के लिए पांच नए पीडीएस राशन दुकान संचालित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरु किया जाएगा।”
योगेश्वर उपाध्याय, सीएमओ,जशपुर।
