Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Attempted robbery by sprinkling chilli powder in Bilaspur | बिलासपुर में मिर्च पाउडर छिड़ककर लूट की कोशिश: नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर का किया पीछा, आंख में उड़ेल दिया मिर्च पाउडर – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Attempted robbery by sprinkling chilli powder in Bilaspur | बिलासपुर में मिर्च पाउडर छिड़ककर लूट की कोशिश: नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर का किया पीछा, आंख में उड़ेल दिया मिर्च पाउडर – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251209 wa0000 1765226544
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20251209 wa0000 1765226544

नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने मैनेजर का किया पीछा, फिर आंख में छिड़क दिया मिर्च पाउडर।

बिलासपुर में सोमवार की रात पेट्रोल पंप मैनेजर लूट का शिकार होते-होते बच गया। नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। फिर रास्ते में उनकी आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट करने लगे। बाइक सवार मैनेजर ने किसी तरह भाग कर लोगों को घटना की जानकारी दी

.

मस्तूरी रोड पर लालखदान-ढेका के पास राहुल पेट्रोल पंप संचालित है, जिसका मालिक राहुल गुप्ता है। पेट्रोल पंप में रोशन साहू (50) मैनेजर का काम करता है। सोमवार को वो ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे ड्यूटी के बाद बिक्री की रकम सहित करीब 15 लाख रुपए लेकर मालिक के घर जा रहा था। बाइक सवार मैनेजर ने रुपयों को शर्ट और जैकेट के अंदर छिपाकर रखा था। अभी बाइक सवार मैनेजर कनोई पेपर मिल के पास पहुंचा था। वहां लाइट नहीं होने के कारण अंधेरा था।

पीछा कर आए नकाबपोश बाइक सवार इस दौरान पेट्रोल पंप से पीछा करते हुए बाइक सवार नकाबपोश दो युवक आ रहे थे। अंधेरे का फायदा उठाकर नकाबपोश युवक ओवरटेक करते हुए बाइक बाजू में ले आए। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने मैनेजर की आंखों में मिर्ची का पावडर छिड़क दिया, जिससे वो हड़बड़ाकर बाइक से गिर गया।

मैनेजर के शोर मचाने पर भागे बाइकर्स मिर्च पाउडर की वजह से उनकी आंखों में हो रही जलन होने लगी। फिर भी मैनेजर चिल्लाते हुए भागने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इतने में बाइक सवार युवक मौका पाकर भाग निकले।

पुलिस को बताने से मना किया इस वारदात के बाद मैनेजर रोशन साहू ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप संचालक राहुल गुप्ता को दी। राहुल गुप्ता ने उसे सीधे अपने घर बुला लिया और पुलिस को घटना की जानकारी देने से मना कर दिया। तोरवा पुलिस सहित पुलिस अफसरों ने भी इस तरह की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

संचालक बोला नहीं हुई है ऐसी घटना पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ हुई लूटपाट की घटना की जानकारी लेने के लिए दैनिकभास्कर ने संचालक राहुल गुप्ता से भी संपर्क किया। तब उन्होंने इस तरह की घटना होने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि मैनेजर बाइक से गिर गया था। लूटपाट जैसी घटना नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल पंप में 15 लाख रुपए रखने का भी सवाल नहीं है। क्योंकि, आजकल, कैश के बजाए ऑनलाइन लेनदेन होता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज

June 17, 2026

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

शिवनंदनपुर में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया:आमंत्रण पत्र में सीनियर नेताओं की उपेक्षा का आरोप, कांग्रेस पार्षद अलग से लेंगे शपथ

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074496
Views Today : 412
Views Last 7 days : 5927
Views Last 30 days : 9962
Total views : 102493
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.