Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Attempt to kidnap child under the guise of begging | भीख मांगने की आड़ में बच्चे के अपहरण की कोशिश: मासूम ने सूझबूझ से खुद को बचाया,घरवालों ने आरोपियों को जंगल से पकड़ा फिर पीटा – Khairagarh News
Breaking News

Attempt to kidnap child under the guise of begging | भीख मांगने की आड़ में बच्चे के अपहरण की कोशिश: मासूम ने सूझबूझ से खुद को बचाया,घरवालों ने आरोपियों को जंगल से पकड़ा फिर पीटा – Khairagarh News

By adminOctober 11, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 63 1760181922
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


डोंगरगढ़ में भीख मांगने की आड़ में बच्चे के अपहरण का प्रयास

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में शनिवार को भीख मांग रहे दो संदिग्ध युवकों ने 10 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की हिम्मत और सूझबूझ से यह वारदात नाकाम रही। बच्चे ने मौके पर खुद को छुड़ाकर घर भागकर परिजनों को रोते हुए घटना की जानकारी दी। इ

.

मनीष के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की। दो घंटे बाद लोगों ने संदिग्ध युवकों को ग्राम चौथना के पास जंगल की ओर भागते हुए पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों को पकड़कर पहले उनकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। दोनों युवक महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि क्या वे किसी गिरोह से जुड़े हैं या किसी विशेष मकसद से डोंगरगढ़ आए थे।

भीख मांगने के बहाने पहुंचे युवक ने बच्चे को किया अगवा

भीख मांगने के बहाने पहुंचे युवक ने बच्चे को किया अगवा

अब जानिए क्या है पूरा मामला

यह घटना डोंगरगढ़ थाना के वार्ड नंबर 22 की है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 22 निवासी मनीष लहरे शनिवार सुबह रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। गली में बच्चों की चहल-पहल थी कि तभी दो अजनबी युवक वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने काले और सफेद रंग के कपड़े पहने थे और हाथ में एक चादर लेकर भीख मांग रहे थे। इसी बीच कोई बड़े व्यक्ति को आसपास न देखकर अचानक दोनों युवकों ने मनीष को पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर जंगल की ओर भागने लगे।

लेकिन 10 साल के मनीष ने हार नहीं मानी। उसने पूरी ताकत से खुद को छुड़ाया और दौड़ते हुए घर पहुंचा। रोते हुए उसने पिता और मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। मनीष की बात सुनते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग संदिग्धों की तलाश में निकल पड़े।

10 साल के बच्चे ने हिम्मत दिखाकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को छुड़ाया

10 साल के बच्चे ने हिम्मत दिखाकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को छुड़ाया

मुहल्ले वालों ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद ग्राम चौथना के पास जंगल की ओर भागते दोनों संदिग्धों को मुहल्ले वालों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने पहले दोनों को जमकर पीटा, फिर 112 पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने दोनों आरोपियों को जंगल से पकड़ा फिर की पिटाई।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने दोनों आरोपियों को जंगल से पकड़ा फिर की पिटाई।

महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र के हैं दोनों आरोपी

थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि दोनों युवक महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये दोनों किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या डोंगरगढ़ में किसी विशेष मकसद से आए थे।

थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अपने आस-पास की गतिविधियों पर सतर्क रहें।

इस घटना के बाद शहर में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोंगरगढ़ जैसे शांत शहर में ऐसी घटना होना चिंताजनक है।

​​​​​​​……………………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

बिलासपुर में युवक का अपहरण..पिता से 10 लाख फिरौती मांगी:पैसा अपने की खाते में डलवाने कहा; CM हाउस से आया फोन; तलाश जारी

संजय यादव ने अपने पापा को फोन लगाकर अपहरण की जानकारी दी।

संजय यादव ने अपने पापा को फोन लगाकर अपहरण की जानकारी दी।

बिलासपुर में 10 साल से रह रहे एक युवक का अपहरण हुआ है। बताया जा रहा है युवक ने खुद अपने पापा को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी और 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में सीएम हाउस से भी पुलिस अधिकारियों को फोन गया है। फिलहाल पुलिस तलाश कर रही है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074592
Views Today : 52
Views Last 7 days : 5576
Views Last 30 days : 9816
Total views : 102622
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.