Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Anti-rabies vaccination for pet dogs and cats | पालतू कुत्तों-बिल्लियों को लगा एंटी-रेबीज टीका: कोरबा में नगर निगम ने दशहरा मैदान में 70 पशुओं का किया टीकाकरण – Korba News
Breaking News

Anti-rabies vaccination for pet dogs and cats | पालतू कुत्तों-बिल्लियों को लगा एंटी-रेबीज टीका: कोरबा में नगर निगम ने दशहरा मैदान में 70 पशुओं का किया टीकाकरण – Korba News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f64e49d1 8a77 4047 9297 8ca1802e6ec6 1765361929743
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। शहरी क्षेत्रों में पालतू पशुओं से होने वाली घटनाओं और इंसानों पर बढ़ते खतरों को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने यह पहल की है। यह अभियान कोरबा के दशहरा

.

नगर निगम ने पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से इस एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंपेन का आयोजन किया। डॉ. राजेंद्र नगर के दशहरा मैदान में मोबाइल मेडिकल यूनिट की उपस्थिति में पालतू कुत्तों और बिल्लियों को निशुल्क टीके लगाए गए। पर्याप्त प्रचार-प्रसार के बाद विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपने पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचे, जहां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।

946f22db 696b 4b4b 8879 f78ebdb3de05 1765361929742

70 पशुओं को लगाए गए एंटी-रेबीज टीके

चिकित्सा अधिकारी दीपा कंवर ने बताया कि मौके पर कुल 70 पशुओं को एंटी-रेबीज टीके लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह टीका पालतू पशुओं को सुरक्षित रखता है और उनके संपर्क में आने वाले इंसानों के लिए भी राहत प्रदान करता है। पशु मालिकों के लिए यह टीकाकरण अनिवार्य है ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

c9f3c406 dcbe 449d 8465 fc67eb83d326 1765361929753

आवारा पशुओं पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण विभाग ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को इस दिशा में काम करने को कहा था। वर्तमान में, लोग स्वयं भी आवारा कुत्तों पर निगरानी रख रहे हैं ताकि उनके कारण दूसरों की जान को खतरा न हो।

2d7eda2f 1b75 4ab8 8b4e f3026cedf9b4 1765361929744



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074706
Views Today : 133
Views Last 7 days : 5621
Views Last 30 days : 9777
Total views : 102770
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.