Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » An unmarried woman gave birth to a healthy baby in Korba. | कोरबा में अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म: पुलिस ने बयान दर्ज किए, युवक-युवती एक साल से लिव-इन में थे – Korba News
Breaking News

An unmarried woman gave birth to a healthy baby in Korba. | कोरबा में अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म: पुलिस ने बयान दर्ज किए, युवक-युवती एक साल से लिव-इन में थे – Korba News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3ef2c320 5608 4d02 8f17 4f07f0093e97 1765445747765
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में एक अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवती का बयान दर्ज किया है। यह कार्रवाई अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

.

जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के बैकुंठपुर बरबसपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव को कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र की एक युवती से प्रेम हो गया था। मोहन साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था, जहां युवती किसी काम से गई थी और उनकी जान-पहचान हुई। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।

करीब एक साल पहले दोनों अपने घरों से भाग गए और कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। मोहन ने वहां भी साइकिल रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। दोनों बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई।

7521d941 0caf 4e1c 8a08 91f4ffd259d8 1765445747764

प्रसव पीड़ा के बाद युवती ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

बुधवार सुबह युवती को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजा, जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए।

दोनों आठवीं पास, मजदूरी कर करते थे गुजारा

युवती आठवीं पास है और समय-समय पर मजदूरी का काम करती है। युवक भी आठवीं पास है। दोनों एक साथ जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन बिना शादी के बच्चा होने के बाद अब उनके सामने कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

परिवारों से कोई संपर्क नहीं, मोबाइल भी नहीं

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि घर से भागने के बाद से उन्होंने अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं किया है। उनके पास मोबाइल भी नहीं है। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद संबंधित थाना चौकी को इसकी जानकारी दी जाएगी।

ad09486b 82b7 43c4 95c0 7299c7a47669 1765445747764



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.