![]()
कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन निश्चय में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट में जेल भेजा है। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
.
आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना में नारकोटिक्स मामले का अपराध दर्ज था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। फरार आरोपी दीपक उर्फ बब्बू बबलानी के विरूद्ध न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। इस मामले में फरार आरोपी दीपक उर्फ बब्बू बबलानी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध कार्यवाई के लिए अभियान ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है।
<
