![]()
हेट स्पीच के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झूमाझटकी हुई और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी मामले में अमित बघेल के खिलाफ गुजरात, राजस्थ
.
रायपुर में ही 9 थानों में उनके बयान को लेकर मामले दर्ज हैं। इस पहले क्रांति सेना, जोहार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आमापारा चौक पर जी-रोड को जाम कर दिया। दोनों ओर का ट्रैफिक करीब दो घंटे तक रुका रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। बाद में पुलिस ने एक लेन खुलवाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों ने मिलकर एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए मानव गलियारा भी बनाया।
क्यों बढ़ा विवाद… जानिए पूरा मामला 26 अक्टूबर को रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति में तोड़फोड़ की गई थी। अगले दिन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और पुलिस से झड़प भी हुई। मूर्ति को दोबारा स्थापित कर दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने प्रदेश और देशभर में प्रदर्शन किया था।
अमित की मां का निधन, आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
शुक्रवार को ही अमित बघेल की मां का निधन हो गया। वे लंबे समय से रीढ़ की हड्डी की समस्या के कारण बेडरेस्ट पर थीं। पुलिस ने शाम को अमित को कस्टडी में उनके गांव पथरी ले जाकर परिजनों से मिलने की अनुमति दी, लेकिन देर हो जाने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। अब शनिवार को पुलिस कस्टडी में ही उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल कराया जाएगा।
<
