टॉप न्यूज़

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:सात माह तक करते रहा शारीरिक शोषण, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने सात माह तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई को पीड़िता 24 साल ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू 35 साल निवासी टीवी टावर क्षेत्र से हुई थी। नरेन्द्र ने प्रेम संबंध बनाते हुए शादी का वादा किया और विश्वास में लेकर उसके साथ रहने लगा। पीड़िता के अनुसार 1 जनवरी से जुलाई 2026 तक आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब 21 जुलाई को पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना में की। जहां उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
विवेचना के दौरान पीड़िता व गवाहों के बयान दर्ज किए गए और आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बिना संकोच पुलिस को सूचना दे
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित महिलाओं से अपील है कि वे बिना किसी भय या संकोच के आगे आएं और पुलिस को सूचना दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button