Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Alleged fiancée of big fraudster Shiva Sahu arrested in Sarangarh | सारंगढ़ में महाठग शिवा साहू की कथित मंगेतर गिरफ्तार: होल्ड खाते से 31 लाख की फर्जी निकासी की, 3 आरोपी हिरासत में – sarangarh News
Breaking News

Alleged fiancée of big fraudster Shiva Sahu arrested in Sarangarh | सारंगढ़ में महाठग शिवा साहू की कथित मंगेतर गिरफ्तार: होल्ड खाते से 31 लाख की फर्जी निकासी की, 3 आरोपी हिरासत में – sarangarh News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5f54aa2f 5096 4509 9c16 fa11cd1a6498 1766983378671
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महाठग शिवा साहू से जुड़े एक मामले में सरसीवां पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर होल्ड किए गए बैंक खाते से करीब 31 लाख रुपए की फर्जी निकासी का आरोप है।

.

गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू की कथित मंगेतर रितु साहू, उनके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे शामिल हैं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले ठग की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिवा साहू से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुटी है।

1 महीने पहले ठग शिवा साहू की मां को गिरफ्तार किया गया था।

1 महीने पहले ठग शिवा साहू की मां को गिरफ्तार किया गया था।

रकम दोगुना का लालच देकर करोड़ों ठगे

यह पूरा मामला रायकोना निवासी कुख्यात ठग शिवा साहू से संबंधित है। शिवा साहू पर लोगों को रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही शिवा साहू समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

महाठग शिवा साहू, जो अभी जेल में है।

महाठग शिवा साहू, जो अभी जेल में है।

मंगेतर का खाता भी होल्ड किया गया

जांच के दौरान पुलिस ने शिवा साहू की करोड़ों की संपत्ति, सोना-चांदी, नकदी और बैंक खातों को होल्ड किया था। इसी बीच, शिवा साहू के खाते से उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद रितु साहू का खाता भी होल्ड कर दिया गया था।

सरसीवां थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सारंगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा और बिलाईगढ़ शाखा में फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर होल्ड खाते से सारंगढ़ में 10 लाख और बिलाईगढ़ से करीब 21 लाख रुपए, कुल लगभग 31 लाख रुपए की अवैध निकासी की गई।

पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरसीवां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रितु साहू, उनके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076420
Views Today : 261
Views Last 7 days : 3671
Views Last 30 days : 11476
Total views : 106476
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.