Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Akash, the main accused in the Gayatri Jangde murder case, has been arrested. | नौकरी लगवाने महिला से 50 हजार लिए..1 लाख देकर मरवाया: बेल्ट-चुनरी से गला घोंटा, मारने के बाद डोंगरगढ़ मेला देखने गया था; 6 गिरफ्तार – Chhattisgarh News
Breaking News

Akash, the main accused in the Gayatri Jangde murder case, has been arrested. | नौकरी लगवाने महिला से 50 हजार लिए..1 लाख देकर मरवाया: बेल्ट-चुनरी से गला घोंटा, मारने के बाद डोंगरगढ़ मेला देखने गया था; 6 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

By adminSeptember 30, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8ec2dced 3562 49a8 a75d 2553bde8bea51758354984998 1759205989
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


19 सितंबर की रात महिला का मर्डर हुआ था।

दुर्ग जिले में एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से पैसे लिए और उसे मार डाला। आरोपी आकाश बघेल (27 साल) खुद वाटर फिल्टर प्लांट में संविदा पर काम करता था, लेकिन दूसरों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देता था। मामला नगपुरा चौकी क्षेत्र के टेमरी

.

आरोपी ने महिला को नगर पालिका में संविदा पर नौकरी लगवा देने का झांसे में लेकर 50 हजार लिए थे। जब महिला की नौकरी नहीं लगी तो वह पैसे की मांग करने लगी और थाने में शिकायत की बात कही, जिससे डरकर आकाश ने 1 लाख सुपारी देकर उसे मरवाया।

आरोपी ने अपने साथी संग मिलकर महिला का बेल्ट से गला घोंटा फिर चुनरी फंसाकर जान निकलते तक मारा। हत्या के बाद सुपारी लेने वाला आरोपी पकड़ा गया था लेकिन मास्टर माइंड आकाश डोंगरगढ़ मेला देखने चला गया था। वहां से केरल घूमने चला गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टेमरी गांव में मिला था महिला का शव।

टेमरी गांव में मिला था महिला का शव।

दूसरे नंबर से खुद को अफसर बताकर करता था बात

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आकाश मृतक गंगोत्री जांगड़े (40 साल) से अक्सर संपर्क में रहता था। उसने उसे यकीन दिलाया कि उसके जानकार अमन नाम का बड़ा अफसर है, जो नगर पालिका और नगर पंचायत में संविदा पर नौकरी लगवा देते है।

अगर किसी को नौकरी की जरूरत होगी तो वो लगवा देगा। इसके लिए उसने 30 से 50 हजार रुपए तक की डिमांड की और महिला से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

अमन नाम का कोई अफसर था ही नहीं

असल में अमन नाम से कॉल करने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि खुद आकाश ही था, जो दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी अफसर बनकर गंगोत्री को ठग रहा था।

आरोपी अपने दूसरे मोबाइल से अमन बन कर गंगोत्री जांगड़े को फोन कर यह विश्वास दिलाता था कि आप पैसा आकाश के एकाउंट में ट्रांसफर कर दो नौकरी लग जाएगी। गायत्री को लगा कि अमन सच में कोई बड़ा अफसर है। उसने भरोसा कर उसके खाते में पैसे डाल दिए।

मर्डर का मास्टर माइंड आकाश बघेल (27 साल)

मर्डर का मास्टर माइंड आकाश बघेल (27 साल)

20 सितंबर को होना था इंटरव्यू, एक दिन पहले मर्डर

आरोपियों ने गंगोत्री से जिन-जिन की नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए थे, उनके लिए 20 सितंबर की तारीख इंटरव्यू के लिए तय की थी। इस पर गंगोत्री ने कहा कि अगर तय तारीख और समय पर इंटरव्यू नहीं हुआ और नौकरी नहीं मिली तो वे इसकी शिकायत कर देगी।

इसी बात को लेकर आकाश डर गया कि कहीं वो पकड़ा न जाए। ऐसे में उसने गंगोत्री को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की और एक युवक को 1 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवा दी। हत्या करने से पहले ही आकाश ने पैसे सीधे निर्भय के बैंक खाते में ट्रांसफर भी किए गए।

5 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है।

5 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है।

चुनरी और बेल्ट से गला दबाकर मारा

20 सितंबर को इंटरव्यू होना था। उससे एक दिन पहले 19 सितंबर की रात आकाश और निर्भय गंगोत्री जांगड़े को खाने के बहाने ग्राम टेमरी ले गए। वहां पहले आरोपी निर्भय ने बेल्ट से गला दबाया और फिर आकाश ने गंगोत्री को पटक दिया। दोनों ने मिलकर गले में बेल्ट व चुनरी फंसाकर महिला का दम घोंट दिया। पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया।

हत्या करने के बाद गया डोंगरगढ़, वहां से तिरुवनंतपुरम

हत्या के बाद दोनों आरोपी बाफना टोल प्लाजा की तरफ गए और वहां पर पास में ही एक ढाबे में खाना खाया। इसके बाद वे आरोपी कातुलबोर्ड लौट आए। आकाश हत्या के बाद फरारी काटने डोंगरगढ़ मेले में गया था। इसके बाद वह हेमलता बंजारे के कहने पर तिरुवनंतपुरम (केरल) चला गया।

लंबे समय तक छिपकर रहने के बाद जब वह दुर्ग लौटा तो पुलिस को उसकी सूचना मिली। आखिरकार उसे सोमवार (29 सितंबर) को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • आकाश बघेल उर्फ मोनू (27 साल), मास्टरमाइंड
  • निर्भय जांगड़े (19 साल, जालबांधा खैरागढ़) (जिसने सुपारी लेकर मर्डर किया)
  • जयदीप साहू (19 साल, कातुलबोर्ड दुर्ग)
  • मनीष बंजारे (19 साल, आशा नगर दुर्ग)
  • पवन कुमार सिंह (18 साल, कातुलबोर्ड भिलाई)
  • हेमलता बंजारे (38 साल, कातुलबोर्ड भिलाई)
  • विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

इस मामले में पुलिस ने 25 सितंबर को 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें निर्भय जांगड़े, जयदीप साहू, मनीष बंजारे, पवन कुमार सिंह, हेमलता बंजारे और एक नाबालिग शामिल हैं। लेकिन मुख्य आरोपी आकाश तब से फरार था।

पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार करने के बाद पूरे मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कितने लोगों से लिए पैसे, जांच में आएगा सामने

बताया जा रहा है कि गंगोत्री की हत्या के बाद सीनियर SP के निर्देश पर कई टीमें बनाई गईं। एफएसएल रिपोर्ट, मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजैक्शन खंगालने के बाद पूरी साजिश सामने आई।

अब पुलिस आकाश से यह भी पूछताछ कर रही है कि उसने और कितने लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगा है। कितने लोगों से कितना पैसा लिया गया है। इस पूरे रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं।

………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

1 लाख की सुपारी देकर युवती की हत्या करवाई:बेल्ट‑चुनरी से गला घोंटा, सिर पत्थर से कुचला,नौकरी नहीं मिलने पर पैसे मांग रही थी, मास्टरमाइंड फरार

8ec2dced 3562 49a8 a75d 2553bde8bea51758354984998 1759205699

दुर्ग जिले में नौकरी लगाने के नाम पर एक महिला का मर्डर हुआ है। मृतका गंगोत्री जांगड़े 2 युवकों के संपर्क में थी। जिन्होंने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों रुपए लिए थे। जब नौकरी नहीं मिली तो पैसे वापस मांगे। नहीं देने पर थाने में शिकायत करने वाली थी कि इससे पहले ही उसकी लाश मिली। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067840
Views Today : 11
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 4029
Total views : 88776
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.