जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। अकलतरा के मिनी माता चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में आज दोपहर करीब 11 बजे एक बदमाश ने इस वारदात को अंजाम दिया।
.
जानकारी के अनुसार, पीएनबी की दो महिला कर्मचारी एटीएम में लगभग साढ़े आठ लाख रुपये जमा करने पहुंची थी। इनमें से करीब साढ़े सात लाख रुपये एटीएम में डाले जा चुके थे। इसी दौरान, मुंह पर गमछा बांधे एक युवक एटीएम में घुसा और महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे कर दिया। इसके बाद बदमाश 50 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जांजगीर सीएसपी ने बताया कि फिलहाल थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
<
