Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ailing Bijli goes to Gujarat for better treatment | बीमार ‘बिजली’ बेहतर इलाज के लिए गई गुजरात: बिना प्लेटफार्म टिकट पहुंचे वन अफसरों का स्टेशन पर चालान – Raipur News
Breaking News

Ailing Bijli goes to Gujarat for better treatment | बीमार ‘बिजली’ बेहतर इलाज के लिए गई गुजरात: बिना प्लेटफार्म टिकट पहुंचे वन अफसरों का स्टेशन पर चालान – Raipur News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1759869720
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 6 1 1759869720

तीन महीने से बीमार बाघिन ‘बिजली’ आखिरकार इलाज के लिए गुजरात के वनतारा भेज दी गई। जंगल सफारी में पैदा हुई बिजली को पिछले ढाई महीने से यूट्रस-ओरल इंफेक्शन के कारण खाने-पीने में दिक्कत हाे रही थी। पिछले कुछ समय से उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। मंगलवार को

.

हालांकि उसे ट्रेन में शिफ्ट करने के लिए जब रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाया गया तो वन अमले और रेलवे कर्मचारियों के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, फारेस्ट अफसर बिना टिकट प्लेटफार्म पर आ गए थे। इस बीच रेलवे मजिस्ट्रेट ने फॉरेस्ट अफसरों पर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। इसके बाद रेल कर्मियों ने फॉरेस्ट अफसरों का चालान काट दिया।

सीजेडए से अनुमति मिलने में लग गए 10 दिन सीटी स्कैन में यूट्रस में इंफेक्शन की बात सामने आई तो इलाज के लिए वन विभाग ने वनतारा शिफ्ट करने का निर्णय लिया। अनुमति के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को पत्र लिखा गया लेकिन अनुमति मिलने में 10 दिन लग गए। अनुमति मिलने पर बिजली को वनतारा जामनगर भेजा गया।

शुरुआत में उसकी बीमारी को गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र) के रूप में डाइग्नोज कर इलाज शुरू किया गया। बाद में हेमेटोलॉजिकल जांच और अल्ट्रासाउंड जांच में किडनी में इंफेक्शन के लक्षण मिले। इसके बाद वनतारा की एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सा टीम को उन्नत जांच और इलाज के लिए बुलाया गया।

26 सितंबर को यह टीम नंदन वन जंगल सफारी पहुंच गई। पिछले 10 दिनों से यह टीम बिजली के उपचार में लगी हुई थी। इलाज के दौरान जब सीटी स्कैन कराया गया तो गर्भाशय में संक्रमण (पायोमीट्रा) का पता चला।

जंगल सफारी में रह रही बाघिन बिजली कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसके यूट्रस और ओरल में इन्फेक्शन है। बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रेन से वनतारा भेजा गया है। वहां लगभग एक महीने तक इलाज चलेगा। – केदार कश्यप, वन मंत्री



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072845
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1372
Views Last 30 days : 5728
Total views : 96372
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.