Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » AI created 1000 pornographic photos of 36 female students | IIIT-रायपुर की छात्राओं की AI से 1000 अश्लील फोटो बनाई: 36 स्टूडेंट्स शिकार, इवेंट में खींची थी लड़कियों की तस्वीरें; क्लासमेट्स को भी नहीं छोड़ा – Chhattisgarh News
Breaking News

AI created 1000 pornographic photos of 36 female students | IIIT-रायपुर की छात्राओं की AI से 1000 अश्लील फोटो बनाई: 36 स्टूडेंट्स शिकार, इवेंट में खींची थी लड़कियों की तस्वीरें; क्लासमेट्स को भी नहीं छोड़ा – Chhattisgarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s71760023985 1760027839
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में एक छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से 36 छात्राओं की 1000 अश्लील फोटो बना दी। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के छात्र के लैपटॉप और मोबाइल में अश्लील फोटो मिली

.

जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र का नाम सैय्यद रहीम है। वह कॉलेज इवेंट्स में लड़कियों की फोटो खींचता था। आरोपी का लैपटॉप और मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। ASP दौलतराम पोर्ते ने आरोपी छात्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी छात्र सैय्यद रहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी छात्र सैय्यद रहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने क्लासमेट्स को भी नहीं छोड़ा

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कॉलेज इवेंट में क्लास और कॉलेज की छात्राओं की फोटो खींचता था। इन फोटो को उसने AI के माध्यम से अश्लील बनाया और कुछ दोस्तों को दिखाया। दोस्तों के माध्यम से छात्राओं तक जानकारी पहुंची। उन्होंने आरोपी छात्र की शिकायत IIIT प्रबंधन से कर दी।

प्रबंधन ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया, लेकिन पुलिस में जानकारी नहीं दी। मामला छात्राओं के बीच से मीडिया तक पहुंचा। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की है। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज किया।

नया रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कैंपस।

नया रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कैंपस।

कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी भी बनाई

इस मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि जांच के लिए महिला स्टाफ की एक विशेष समिति गठित की गई है। कमेटी तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सोशल मीडिया और डेटा लीक की संभावना की भी जांच करेगी। कॉलेज प्रबंधन अपनी रिपोर्ट पुलिस से भी साझा करेगी।

आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

इस मामले में ASP दौलत राम पोर्ते ने दैनिक भास्कर को बताया कि आरोपी छात्र की शिकायत प्रबंधन से मिली थी। शिकायत पर जांच की और आरोपी सैय्यद रहीम को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र से लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव जब्त किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

normal text quote 23 1760023197

साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी ने बताया कि, ट्रिपलआईटी में जो घटना सामने आई है, वह शर्मनाक है। ऐसे मामलों में प्रबंधन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वर्तमान में कई ऐसे एप उपलब्ध हैं, जिनसे इस तरह के कंटेंट बनाए या बदले जा सकते हैं।

डेटा कई सर्वर पर सेव होता है- साइबर एक्सपर्ट

इन एप की प्राइवेसी और सुरक्षा अच्छी नहीं होती। इनका डेटा कई सर्वर पर सेव होता है। अगर छात्र ने ऐसे एप का उपयोग किया है तो फोटो-वीडियो सर्वर पर पहुंच चुके होंगे। उसे किसी को शेयर करने की भी जरूरत नहीं पड़ी होगी। इसका दुरुपयोग संभव है।

यूजीसी ने भी निर्देश दिया है कि इस तरह के मामलों की रोकथाम के लिए छात्रों में जागरूकता अभियान चलाएं और प्रशिक्षण दें। पुलिस में तुरंत शिकायत करें, ताकि इंटरनेट, ब्राउजर समेत अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर डेटा डिलीट कराया जा सके।

5 साल तक हो सकती है सजा

किसी की निजी फोटो लेकर उसे बदलना या छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है। ऐसे फोटो या वीडियो शेयर करना भी अपराध है। अश्लील कंटेंट, फोटो या वीडियो बनाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। इस पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67, 67ए और 66(2) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। इसमें तीन से पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। यह अज़मानतीय अपराध है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074330
Views Today : 838
Views Last 7 days : 5369
Views Last 30 days : 9695
Total views : 101895
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.