Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Administrative reshuffle as soon as CS changes… 14 IAS officers get new responsibilities | CS बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी…14 IAS को नई जिम्मेदारी: राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव, पी. दयानंद DPR से बाहर; रोहित यादव की एंट्री – Chhattisgarh News
Breaking News

Administrative reshuffle as soon as CS changes… 14 IAS officers get new responsibilities | CS बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी…14 IAS को नई जिम्मेदारी: राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव, पी. दयानंद DPR से बाहर; रोहित यादव की एंट्री – Chhattisgarh News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
lpf85t 1759237232
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



lpf85t 1759237232

छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल और तबादला किया गया है। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। पी. दयानंद DPR से बाहर हो गए, उनकी जगह पर रोहित यादव की एंट्री हुई है।

.

जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है।

अब पढ़िए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापम के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार उनको सौंपा गया है। वहीं, सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS सोनमणि बोरा (1997 बैच) को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया है, साथ ही ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और CSPGCL, CSPDCL के अध्यक्ष का दायित्व जारी रहेगा। वहीं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पी. दयानंद (2006 बैच) को इस दायित्व से मुक्त किया गया है।

IAS अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है, जबकि IAS मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को सचिव, विमानन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। IAS अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार, कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व, रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक विमानन, और डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक खाद्य के पद पर पदस्थ किया गया है। IAS लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला स्तर पर भी बदलाव हुए हैं। IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को कलेक्टर राजनांदगांव बनाया गया है, जबकि पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ पदस्थ किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067848
Views Today : 19
Views Last 7 days : 951
Views Last 30 days : 4037
Total views : 88784
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.