Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accused of pelting stones at goods train arrested | मालगाड़ी पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार: कोरबा में लोको पायलट हुआ था घायल, शराब के नशे में की थी पत्थरबाजी – Korba News
Breaking News

Accused of pelting stones at goods train arrested | मालगाड़ी पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार: कोरबा में लोको पायलट हुआ था घायल, शराब के नशे में की थी पत्थरबाजी – Korba News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ef83a251 aee3 4dd2 8c61 90f201e483c4 1761819452941
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में मालगाड़ी के इंजन पर पथराव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अरुण प्रधान के रूप में हुई है, जो धोड़ीपारा, कोरबा का निवासी है। पुलिस ने उसे रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत गिरफ्तार किया है।

.

यह घटना बीते रविवार देर रात हुई थी। उस समय एक मालगाड़ी बालको प्लांट से कोरबा स्टेशन की ओर जा रही थी। डेंगूरनाला पुल और सीएसईबी चौक के बीच इंजन पर पत्थर फेंका गया, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। इस पथराव में लोको पायलट ओपी.आदिले के सिर पर गंभीर चोट आई।

असिस्टेंट लोको पायलट सुनील कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित स्टेशन तक पहुंचाया। स्टेशन पहुंचने के बाद लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी और लिखित रिपोर्ट सौंपी। शुरुआत में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

992ad1d5 7c49 4673 bd52 411d42385513 1761819452940

रेलवे साइड इंचार्ज ने दर्ज कराई शिकायत

बाद में रेलवे साइड इंचार्ज ने बालको थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरुण प्रधान को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी आदतन शराबी, कबूला जुर्म

आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन शराबी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब के नशे में था और पथराव करने के बाद फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

May 9, 2026

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069820
Views Today : 23
Views Last 7 days : 307
Views Last 30 days : 3568
Total views : 90866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.