Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accused in aluminum wire embezzlement case arrested after 9 years | 9 साल बाद पकड़ाया एल्युमिनियम वायर गबन कांड का आरोपी: 10 लोगों ने मिलकर वारदात की, ओडिशा में काट रहा था फरारी – durg-bhilai News
Breaking News

Accused in aluminum wire embezzlement case arrested after 9 years | 9 साल बाद पकड़ाया एल्युमिनियम वायर गबन कांड का आरोपी: 10 लोगों ने मिलकर वारदात की, ओडिशा में काट रहा था फरारी – durg-bhilai News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 12 14 101149 1 1765687240
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot 2025 12 14 101149 1 1765687240

दुर्ग जिले के थाना खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित एल्युमिनियम वायर गबन मामले में 9 सालों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पतीता बाघ को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

.

आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर ओडिशा में ही छिपकर जीवन-यापन कर रहा था। 13 दिसंबर को पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहले 9 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

थाना खुर्सीपार में दर्ज इस मामले में धारा 407, 511, 120बी एवं 34 भादवि के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। मामले में पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी पतीता बाघ घटना के समय मौका पाकर फरार हो गया था।

जानिए आखिर क्या था पूरा मामला

साल 2016 में झारसागुड़ा (ओडिशा) के रहने वाले अनिल कुमार मिश्रा ने थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनका ट्रक ड्राइवर 19 टन 319 किलो एल्युमिनियम वायर ट्रक में लोड कर बैंगलोर ले जाने वाला था।

लेकिन ड्राइवर ने ट्रक मालिक को धोखे में रखकर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एल्युमिनियम वायर को मिलाई में बेचने की साजिश रची और गबन करने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक समेत पूरा माल जब्त कर लिया था। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था, लेकिन मुख्य आरोपी पतीता बाघ पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया था।

उड़ीसा में छिपा था आरोपी

लगातार तलाश के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस को हाल ही में विश्वसनीय सूचना मिली कि पतीता बाघ ओडिशा में छिपकर रह रहा है। इसके बाद खुर्सीपार पुलिस टीम ने उड़ीसा जाकर 13 दिसंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पतीता बाघ (45 साल) निवासी खीरपुर, थाना सुबरनापुर, जिला वीर महाराजपुर (ओडिशा) है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.