राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवादा में बने पॉली हाउस (फसल स्ट्रक्चर) से वेंटिलेशन फैन चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
.
सोमनी पुलिस ने बताया कि पॉली हाउस के संचालक ने वेंटिलेशन फैन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरु की। इसी दौरान पुलिस ने संदेही संतोष रावटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी किए गए फैन को जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
<
