छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग कार्यालय में पदस्थापना के दौरान लेखा अधिकारी ने 3 लाख 98 हजार 553 रुपए का गबन कर दिया। आयोग के अधिकारियों ने अकाउंट में गड़बड़ी मिलने पर पूरे मामले की जांच करवाई, तो घोटाले का खुलासा हुआ।
.

देवेंद्र नगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आयोग के अधीक्षक की शिकायत पर देवेंद्र नगर पुलिस ने तत्कालीन लेखा प्रभारी पर केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा विनोद साहू बताया जा रहा है।
अब पढ़े क्या है पूरा मामला
देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया, कि छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग कार्यालय के अधीक्षक जेआर निराला ने पूरे मामले की शिकायत की है। अधीक्षक ने अपनी शिकायत में बताया, कि रायपुर में तत्कालीन लेखा प्रभारी विनोद साहू के खिलाफ शासकीय राशि गबन का संदेह होने पर जांच समिति का गठन किया गया था।
जांच में पता चला, कि 7 सितम्बर 2017 को अपनी पोस्टिंग के दौरान विनोद साहू ने विभागीय राशि का गलत ट्रांजेक्शन करके गबन किया। कई किश्तों में विभाग के खाते में जमा करने वाले पैसे अपने खाते में जमा कराए। जांच समिति ने जांच के दौरान इन आरोपों काे सही पाया गया।
अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों से तत्कालीन लेखा अधिकारी पर अमानत में ख्यानत और धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की है। अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पढ़े FIR की कॉपी

<
