Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Aadhaar has not started being made in the hospital | आधार कार्ड बनाने में लापरवाही: नवजातों के जन्म होते ही आधार बनाने खरीदे थे 144 टेबलेट संचालनालय में डंप रहे, 36 चोरी हुए तब खुलासा – Raipur News
Breaking News

Aadhaar has not started being made in the hospital | आधार कार्ड बनाने में लापरवाही: नवजातों के जन्म होते ही आधार बनाने खरीदे थे 144 टेबलेट संचालनालय में डंप रहे, 36 चोरी हुए तब खुलासा – Raipur News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig download 7 1767136754
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig download 7 1767136754

नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य संचालनालय के स्टोर से टैबलेट चोरी होने के बाद शिशुओं के आधार कार्ड बनाने में लापरवाही उजागर हुई है। करीब डेढ़ साल पहले नवजातों से लेकर 5 साल तक के बच्चों के आधार बनाने के लिए करीब 15 लाख रुपए के 144 टैबलेट खरीदे गए थे। इन्हे

.

इस दौरान स्टोर से एक-एक कर 36 टैबलेट चोरी हो गए। चोरी की खबर सामने आने के बाद जांच शुरू की गई तो पता लगा कि टैबलेट बांटे ही नहीं गए। अस्पतालों में शिशु के जन्म लेते ही उसका आधार बनाने की योजना करीब एक साल पहले ही शुरू होनी थी।

पड़ताल के दौरान पता चला है कि केंद्र की योजना के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवजातों से लेकर 5 साल तक के बच्चों का आधार बनाना है। उसी के तहत केंद्र के माध्यम से 144 टैबलेट खरीदे गए थे। तय अनुसार अस्पतालों में काम करने वाले ऑपरेटरों को ट्रेनिंग देकर उन्हें एक-एक टैबलेट बांटना था।

लेकिन अब तक प्रदेश में केवल 7 टैबलेट ही बांटे गए हैं। बाकी नवा रायपुर स्थित संचालनालय के स्टोर में ही डंप रहे। फिर एक-एक कर 36 से ज्यादा टैबलेट गायब हो गए तब अफसर अलर्ट हुए। सीसीटीवी कैमरे से जांच की गई। उसमें संचालनालय का बाबू आशिक बेक एक टैबलेट ले जाता नजर आया।

अफसरों ने उसके खिलाफ राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और मामले को दबा दिया। स्टोर इंचार्ज सहित वहां के अन्य स्टाफ को वहां से हटाना तो दूर, उनके खिलाफ कार्रवाई ही नहीं की गई। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाबू को पकड़ा। उससे 8-10 टैबलेट रिकवर हुए हैं। बाकी कहां गए? इस पर सस्पेंस है।

ऑपरेटर एनसेट की परीक्षा ही पास नहीं कर रहे

आधार निजता से जुड़ा है। एनसेट के माध्यम से परीक्षा पास करने वाले ऑपरेटर को ही आधार देना है, ताकि वह सही तरीके से ट्रैक कर सके और गड़बड़ी न हो। ऑपरेटर परीक्षा पास नहीं कर रहे हैं। इसलिए नियमानुसार हम टैबलेट नहीं सौंप सकते। -डॉ. शैलेंद्र अग्रवाल, नोडल अफसर शिशु एवं मातृत्व कार्यक्रम, राज्य मातृत्व एवं शिशु प्रोग्राम प्रभारी

कई बार चिट्ठी लिखी, नहीं बांट रहे टैबलेट

हमने कई बार कार्यक्रम प्रभारी को पत्र लिखा पर उन्होंने टैबलेट नहीं बांटे। चोरी की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। –डॉ. महेंद्र सिंह, स्टोर प्रभारी, स्वास्थ्य संचालनालय



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.