Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young woman from Surguja was sold in MP for 2.5 lakh rupees. | सरगुजा की युवती को ढाई लाख में MP में बेचा: नौकरी का झांसा देकर ले गए थे, शिफ्ट करने के दौरान बची;4 के खिलाफ FIR – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

A young woman from Surguja was sold in MP for 2.5 lakh rupees. | सरगुजा की युवती को ढाई लाख में MP में बेचा: नौकरी का झांसा देकर ले गए थे, शिफ्ट करने के दौरान बची;4 के खिलाफ FIR – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 03 at 011601 1764704819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 03 at 011601 1764704819

सरगुजा जिले की एक युवती को अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश में ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया। उसे उज्जैन में बंधक बनाकर रखा गया। जब उसे कहीं और ले जाने की कोशिश की गई, तब उसने शोर मचाया।

.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित वापस परिजनों के पास लौटा दिया। उसने लखनपुर थाने में खुद को बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, युवती ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पारिवारिक कारणों से आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी और घरेलू काम करती थी। इसी दौरान ग्राम सिंगौटाना निवासी धनी कुजूर (पूर्व परिचित था) ने उसे अच्छी पगार वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

धनी कुजूर और उसके दोस्तों के झांसे में आकर युवती 15 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। धनी कुजूर उसे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन ले गया, जहां उसके साथी अलका उरांव, नीतेश और अशोक गिरी मौजूद थे।

चारों ने उसे एक घर में ले जाकर उसके गहने और मोबाइल ले लिए और फिर ट्रेन में बैठाकर उज्जैन ले गए। उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में चारों ने युवती को एक कमरे में बंद कर दिया। एक दिन रुकने के बाद अलका उरांव, धनी कुजूर और नीतेश वापस लौट गए।

युवती को अशोक और उसके साथी ने कमरे में बंद रखा और उसे कहीं जाने या किसी से बात करने की अनुमति नहीं दी।

दूसरे जगह शिफ्ट करने के दौरान बची युवती

युवती ने कहा कि उसके साथी घर लौट चुके हैं, इसलिए उसे भी वापस जाने दिया जाए। इसके जवाब में अशोक ने कहा कि उन्होंने उसे ढाई लाख रुपए में खरीदा है और अब उसे वहीं रहना पड़ेगा। एक सप्ताह बाद अशोक और उसका साथी युवती को कहीं और ले जाने के लिए निकले।

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना

घर से बाहर निकलते समय युवती ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों ने घटिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी युवती को लेकर थाने पहुंचे और उसके परिजनों से बात की। इसके बाद युवती को सखी सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन तीन दिन बाद उज्जैन पहुंचे और युवती को लेकर घर लौट आए।

लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज

घर पहुंचने के बाद युवती ने लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 143 (2), 3 (5) BNS के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074890
Views Today : 81
Views Last 7 days : 4937
Views Last 30 days : 9388
Total views : 102974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.