Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man who went for a picnic in Bilaspur drowned in a dam. | बिलासपुर के चेचई डैम में नहाते समय डूबा युवक: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था; अंधेरे के कारण रेस्क्यू रुका, आज सुबह फिर तलाश करेंगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

A young man who went for a picnic in Bilaspur drowned in a dam. | बिलासपुर के चेचई डैम में नहाते समय डूबा युवक: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था; अंधेरे के कारण रेस्क्यू रुका, आज सुबह फिर तलाश करेंगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251005 wa0124 1759699082
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20251005 wa0124 1759699082

नहाते समय डैम में डूब गया युवक।

बिलासपुर के चचेई डैम में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया, जिसका 12 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना रविवार (5 अक्टूबर) की है। आकाश पटेल (23 साल) अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, तभी यह हादसा हुआ। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र क

.

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में सभी दोस्त खाना खाने के बाद आसपास घूम रहे थे। फिर शाम को डैम में नहाने उतरे। इसी दौरान आकाश गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक दोस्तों ने उसकी तलाश की। लेकिन, जब वो नहीं मिला, तब घटना की जानकारी पुलिस और परिजन को दी गई।

आसपास तलाश करते रहे दोस्त, देर शाम पुलिस को दी जानकारी

आकाश कुदुदंड मिलन चौक का रहने वाला था। दोस्त सभी उसी मोहल्ले के थे। 2 अलग-अलग कार में सवार होकर 8-10 दोस्त घूमने निकले थे। जिस डैम में हादसा हुआ वह रतनपुर और कोटा के सीमावर्ती क्षेत्र कलमीटार के पास पड़ता है।

खबर मिलते ही रतनपुर और कोटा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आकाश की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन, अंधेरा बढ़ने के कारण रात में खोजबीन रोकनी पड़ी।

बुआ के बेटे के लिए घर पर थी पूजा

आकाश के बुआ के बेटे का मस्तूरी में एक सड़क हादसा हुआ था। सब कुछ ठीक होने के बाद घरवालों ने घर पर पूजा रखी थी। लेकिन, आकाश घरवालों को बिना बताए पूजा छोड़कर दोस्तों के साथ निकल गया। शाम करीब 6 बजे घर वालों को फोन पर आकाश के डैम में डूबने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन भी कलमीटार पहुंच गए।

दो बहनों में एक अकेला भाई था आकाश

इस घटना के बाद से पूरे परिवार के सदस्यों का रो-रोक कर बुरा हाल है। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। पढ़ाई के साथ-साथ वह ठेकेदारों के साथ सुपरवाइजर का काम करके घर के खर्च में भी मदद करता था।

पुलिस ने भैंसाझार डैम का दोनों गेट बंद कराया

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक दूर तक बहने की आंशका जताई, जिस पर पुलिस ने अरपा भैंसाझार व नीचे कोनी बराज का गेट बंद कराया।

अब सोमवार सुबह कोटा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के गोताखोर डैम में युवक की फिर तलाश शुरू करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.