Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A wild boar entered a herd of goats in Korba. | कोरबा में बकरियों के झुंड में घुसा जंगली सुअर: चौकीदार पर हमला, बुजुर्ग ने जान बचाने के लिए किया संघर्ष, गंभीर घायल – Korba News
Breaking News

A wild boar entered a herd of goats in Korba. | कोरबा में बकरियों के झुंड में घुसा जंगली सुअर: चौकीदार पर हमला, बुजुर्ग ने जान बचाने के लिए किया संघर्ष, गंभीर घायल – Korba News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
136ac64b e6d7 4586 8ea8 2ef85b02dacd 1765779508983
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में एक जंगली सुअर ने कचरा संग्रहण केंद्र के चौकीदार पर हमला कर दिया। 60 वर्षीय चौकीदार लोरिक लाल यादव बकरियों को खदेड़ते हुए जंगल की ओर गए थे, तभी सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

.

यह घटना कटघोरा वनमंडल के दर्री सर्किल अंतर्गत तहसील कार्यालय के पीछे स्थित मणीकंचन केंद्र की है। दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी लोरिक लाल यादव इस केंद्र में चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं। रविवार की रात वे अपनी ड्यूटी पर थे और सुबह करीब सात बजे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।

बकरियों को खदेड़ते समय हुआ हमला

इसी दौरान, कुछ बकरियां कचरा संग्रहण केंद्र में घुस गईं। लोरिक लाल उन्हें एक छोटे डंडे से खदेड़ते हुए थोड़ी दूर जंगल के भीतर चले गए। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि बकरियों के झुंड में एक जंगली सुअर भी मौजूद है।अचानक झुंड से निकले जंगली सुअर ने उन पर अपने दांतों से हमला कर दिया।

4edaca21 933a 46db 9d93 acd6a875f393 1765779508983

जान बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल

जान बचाने के लिए लोरिक लाल ने हिम्मत जुटाई और मदद के लिए चीखते हुए हाथ में रखे डंडे से खुद का बचाव करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में वे सुअर को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे। हालांकि, सुअर के हमले से वे बुरी तरह लहूलुहान हो चुके थे। जंगली सुअर ने उनके गले, पीठ, हाथ, जांघ और पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए थे।

1144fb86 3e1b 401a 91f2 f0554ac4504e 1765779508985

अस्पताल में इलाज, वन विभाग की मदद

घटना की जानकारी मिलने पर केंद्र के सुपरवाइजर ने परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और ऑटो रिक्शा से घायल चौकीदार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर वनकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित को विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि प्रदान की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074965
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2691
Views Last 30 days : 9111
Total views : 103053
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.