पेंड्रा के गौरेला क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर हर्राटोला पुलिया के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार
.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक और घायल तीनों युवक मध्यप्रदेश के मुंडा भेलमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और स्थानीय गवाहों से भी जानकारी जुटाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।
<
