Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A shepherd threatened and raped a minor in the forest. | नाबालिग को डराकर रेप किया…प्रेग्नेंट होने पर गोवा भागा: वेटर का काम कर रहा था, जशपुर पुलिस ने आरोपी को रेस्टोरेंट से पकड़ा – Chhattisgarh News
Breaking News

A shepherd threatened and raped a minor in the forest. | नाबालिग को डराकर रेप किया…प्रेग्नेंट होने पर गोवा भागा: वेटर का काम कर रहा था, जशपुर पुलिस ने आरोपी को रेस्टोरेंट से पकड़ा – Chhattisgarh News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 20 31764857442 1764868298
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नाबालिग से रेप के आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप हुआ है, जिससे नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव का रहने वाला एक चरवाहा है। चरवाहे ने नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर बार-बार रेप किया। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम मिलराम तिर्की (52) है। बागबहार थाने में FIR के बाद आरोपी फरार था। एक महीने से गोवा के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस गोवा गई। 3 दिसंबर गिरफ्तार कर जशपुर वापस लेकर आई।

आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर जशपुर ले आई पुलिस।

आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर जशपुर ले आई पुलिस।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 6 अक्टूबर 2025 को 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक, शिकायत से 4-5 दिन पहले पीड़िता की चाची ने परिवार को बताया कि बालिका को मासिक धर्म नहीं आ रहा है।

पूछताछ करने पर बालिका ने रोते हुए बताया कि गांव के ही मिलराम तिर्की लंबे समय से उसके साथ रेप कर रहा था। जंगल में बकरी चराने के दौरान डरा-धमकाकर वह दुष्कर्म करता था। लोक-लाज और डर के कारण वह यह बात किसी को नहीं बता पा रही थी।

नाबालिग के गर्भवती होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया।

नाबालिग जब प्रेग्नेंट हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। (प्रतीकात्मक इमेज)

नाबालिग जब प्रेग्नेंट हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। (प्रतीकात्मक इमेज)

गोवा के रेस्टोरेंट में वेटर बनकर छिपा था

शिकायत के बाद आरोपी मिलराम तिर्की अपने घर से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी लगातार स्थान बदलने के कारण पुलिस को चकमा देता रहा।

जशपुर पुलिस लगातार टेक्निकल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और नेटवर्क डायरी की सहायता से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोवा में मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

सूचना की पुष्टि होने पर SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और उसे गोवा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर बताए गए रेस्टोरेंट में दबिश दी और आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लिया।

दस्तावेजी कार्रवाई के बाद उसे जशपुर न्यायालय के लिए लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

long text quote 1764857083

…………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दोस्त से रेप करवाया, खुद VIDEO-कॉल पर देखता रहा: नाबालिग लड़की से मोबाइल पर शादी की; सुहागरात के नाम पर न्यूड-फोटो मांगी, ब्लैकमेल करने लगा

जशपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जशपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की (17 साल) से मोबाइल में वर्चुअली शादी की। वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाई। आरोपी को लड़की के न्यूड फोटो वीडियो रख लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और अजीबोगरीब डिमांड करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074020
Views Today : 1901
Views Last 7 days : 3474
Views Last 30 days : 8139
Total views : 99938
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.