कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में एक दुर्लभ चिंगराज सांप का रेस्क्यू किया गया। लगभग 5 फीट लंबा यह काले-सफेद रंग का सांप जेपी कॉलोनी निवासी दया शंकर मिश्रा के घर में राशन सामग्री के बीच बैठा मिला। सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने इसे सुरक्षि
.
पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि सुशील गर्ग ने रात करीब 9:30 बजे वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी थी। यह सांप फॉरस्टेन कैट स्नेक (Forsten’s Cat Snake) प्रजाति का है, जिसे स्थानीय भाषा में बिल्ली सांप या चिंगराज कहते हैं। यह हल्का जहरीला होता है, लेकिन इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
जितेंद्र सारथी ने सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर थैले में रखा। स्थानीय लोगों को सांप के बारे में जानकारी देने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में छोड़ दिया गया।
घर के मालिक दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस तरह का सांप पहली बार देखा है, जिसका रंग बिल्कुल अलग था। उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर को इसकी सूचना दी।

जितेंद्र सारथी ने जिले के निवासियों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य रखें और रेस्क्यू टीम को सूचित करें। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में तत्काल जिला अस्पताल जाने और रेस्क्यू टीम को भी जानकारी देने का आग्रह किया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा के हेल्पलाइन नंबर 8817534455 और 7999622151 हैं।
<
