Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A huge crowd of devotees gathered in Ramanujganj on Mahanavami. | रामानुजगंज में महानवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब: शारदीय नवरात्रि में मंदिरों-पंडालों में दिखी आस्था – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

A huge crowd of devotees gathered in Ramanujganj on Mahanavami. | रामानुजगंज में महानवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब: शारदीय नवरात्रि में मंदिरों-पंडालों में दिखी आस्था – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ce16546a 487a 4987 9956 86bbad95d5cb 1759289825586
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर्व पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रतिष्ठित मां महामाया मंदिर, पहाड़ी माई मंदिर और सभी दुर्गा पंडालों में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

.

महानवमी के अवसर पर सभी दुर्गा पंडालों में विधि-विधान से हवन और पूजन संपन्न किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अलग-अलग दुर्गा पंडालों, मां महामाया मंदिर और पहाड़ी माई मंदिर में भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

3d655e57 bc23 41d4 9ee3 f506af910282 1759289833145

कोलकाता से आए कारीगरों ने बनाई माता की मूर्ति

रामानुजगंज में नवरात्रि का पर्व विशेष धूमधाम और परंपरा के साथ मनाया जाता है। इसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

इस साल दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। पंडालों की अद्भुत सजावट भी लोगों को आकर्षित कर रही है। रंग-बिरंगी लाइटिंग, पारंपरिक थीम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नगर का माहौल भव्य हो गया।

नगर के वार्ड क्रमांक 13 में इस वर्ष पहली बार दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। इसकी शानदार सजावट और भव्य पंडाल आमजन के आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्थानीय युवाओं और समिति सदस्यों के प्रयासों से यह पंडाल चर्चा में रहा।

महानवमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मां महामाया मंदिर रोड और पहाड़ी माई मंदिर रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि, स्थानीय स्वयंसेवकों और प्रशासन की मदद से स्थिति को बार-बार सामान्य किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई।

मध्य बाजार दुर्गा पूजा समिति द्वारा महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसके लिए पिछले चार दिनों से प्रसाद बनाया जा रहा था। महानवमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने इस भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पीपल चौक दुर्गा पूजा समिति सहित अन्य समितियों ने भी भंडारों का आयोजन किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर कचरे का ढेर, नहीं हो रहा नियमित उठाव

April 19, 2026

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

April 19, 2026

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067878
Views Today : 49
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4067
Total views : 88814
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.